फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   पत्नी से छेडछाड का विरोध करने पर पति व उसके भाई से मारपीट

पत्नी से छेडछाड का विरोध करने पर पति व उसके भाई से मारपीट

Mon, 24 Sep 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
पत्नी से छेडछाड का विरोध करने पर पति व उसके भाई से मारपीट
छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला के पति और भाई से मारपीट
विज्ञापन

होडल। महिला के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने पति व भाई के साथ मारपीट की। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्यवाई शुरू कर दी है। मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
गांव लोहिना निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी पत्नी काम करने के लिए खेतों पर गई थी। खेतों से लौटने के बाद पत्नी ने उसे बताया कि गांव निवासी दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। जब उसने शोर मचाया तो दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। पत्नी के साथ हुई छेड़छाड़ की बात पति ने अपने भाई को बताई। जब दोनों भाई उक्त आरोपियों के घर शिकायत के लिए जा रहे थे उसी दौरान रास्ते में ही आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। उनके साथ गाली- गलौच कर मारपीट भी की। इसके अलावा उनसे मोबाइल फोन और दो सौ रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


जमानत पर आए युवक ने हथियार दिखाकर भाई और परिजनों को दी धमकी
होडल। एक दिन पहले ही अदालत से जमानत पर आए युवक ने भाई और परिजनों को हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी करमबीर खटाना के अनुसार शिव कालोनी निवासी सुरेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपने परिजनों के साथ घर का ताला लगाकर वृंदावन धाम गया था। जब हम वहां से लौटे तो देखा घर का ताला टूटा हुआ था। उसके बाद जब उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो उसका भाई राजू जो कि एक दिन पहले ही जमानत पर आया था, वह अंदर हथियार के साथ मौजूद था। सुरेश ने बताया कि आरोपी राजू उन्हें देखते ही गाली-गलौच करने लगा और हथियार दिखाकर कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। पुुलिस ने सुरेश के बयान पर राजू के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed