फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   अनियंत्रित हो ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत एक गंभीर

अनियंत्रित हो ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत एक गंभीर

Fri, 16 Nov 2018 10:35 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित हो ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत एक गंभीर
अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन

- इंटरलॉकिंग टाइल से भरा हुआ ट्रैक्टर
हथीन। पलवल-हथीन स्टेट हाईवे पर गांव गढ़ी विनोदा के निकट इंटरलॉकिंग टाइलों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पर बैठे ड्राईवर सहित दो लोग ट्रैक्टर के नीचे दब गए। इससे एक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरे की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक मानपुर रोड पर गांव कोंडल के निकट स्थित एक निजी इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण की कंपनी का ट्रैक्टर ट्रॉली में टाइल्स भरकर पलवल की ओर जा रहा था। ओवर लोडिंग होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। इस कारण ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढों में पलट गया। जिसके नीचे चालक व उसका एक सहयोगी ट्रैक्टर के नीचे दब गया। सूचना मिलते ही हथीन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने घायल को तुरंत पलवल सरकारी अस्पताल रेफर किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। सिटी चौकी प्रभारी हथीन धर्मेन्द्र ने बताया कि मृतक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। उसका साथी भी अभी बेहोश है। पुलिस का प्रयास है पोस्टमार्टम से पहले मृतक की पहचान करा ली जाये। कंपनी मालिक से भी अभी संपर्क नहीं हो पाया है। उक्त दुर्घटना होने के बाद स्टेट हाईवे पर देखने वालों का तांता लग गया जिससे यातायात भी बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed