{"_id":"5c7ead13bdec22144b7ee34f","slug":"131551805715-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और कैश की मांग को लेकर ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार और कैश की मांग को लेकर ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाला
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
कार और नकदी न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन
हथीन। गांव महलूका की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी पचगांव थाना तावडू जिला नूंह निवासी साजिद के साथ छह वर्ष पूर्व हुई थी। मायका पक्ष ने दहेज में चार तोले सोना दो किलो ग्राम चांदी, दो मोटरसाइकिल, बीस हजार की नकदी एवं अन्य सामान दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष एक कार और एक लाख रुपये नकदी की मांग कर रहे हैं। कई बार दोनों पक्षों के बीच पंचायतें भी हुई। एक दिन ससुराल पक्ष ने साजिदा को मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता के पास दो बेटे भी हैं। पीड़िता ने इस सन्दर्भ में महिला मंडल पलवल में भी शिकायत की परन्तु ससुराल पक्ष के लोग हाजिर नहीं हुए। इसके बाद पीड़िता ने हथीन थाना में पति सहित आठ पर मुकदमा दर्ज कराया है। जांच अधिकारी चन्दन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।