फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   रंजिश के चलते मामा ने भांजे को गोली मारी, मामला दर्ज

रंजिश के चलते मामा ने भांजे को गोली मारी, मामला दर्ज

Sun, 28 Oct 2018 10:08 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
रंजिश के चलते मामा ने भांजे को गोली मारी, मामला दर्ज
रंजिशन मामा ने भांजे को गोली मारी, मामला दर्ज
विज्ञापन

होडल। हसनपुर में बीती देर रात रंजिश के चलते मामा ने भांजे को गोली मार दी गोली लगने से वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हसनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल भांजे की शिकायत पर उसके मामा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

हसनपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि गांव उझीना निवासी विक्रम शनिवार रात को हसनपुर निवासी अपने मामा जिले सिंह के यहां आया हुआ था। बताया जाता है कि किसी मामले को लेकर मामा भांजे के बीच रंजिश चल रही थी। इसी कारण जिले सिंह ने अपने भांजे विक्रम को गोली मार दी। जिसमें विक्रम घायल हो गया। घटना के बाद गोली चलने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी ने घायल विक्रम को गंभीर देख तुरंत पलवल के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल विक्रम की शिकायत पर उसके मामा जिले सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजेश का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। आरोपी शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed