फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   हरियाणा बोर्ड की परीक्षा में पहले दिन ही खुली नकल रहित पेपर कराने की पोल

हरियाणा बोर्ड की परीक्षा में पहले दिन ही खुली नकल रहित पेपर कराने की पोल

Thu, 07 Mar 2019 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड की परीक्षा में पहले दिन ही खुली नकल रहित पेपर कराने की पोल
हरियाणा बोर्ड की परीक्षा में पहले दिन ही खुली नकल रहित पेपर कराने की पोल
विज्ञापन

पलवल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12 वीं कक्षा की परीक्षाएं बृहस्पतिवार को शुरू हुईं। पहले दिन हुए अंग्रेजी के पेपर में जिले में जमकर नकल चली। परीक्षा केंद्रों के अंदर और छतों पर नकल फेंकने वालों की जमघट लगा रहा। एक-दो स्कूलों में तो दूसरे छात्रों के स्थान पर पेपर देते हुए युवक भी पकड़े गए। प्रशासन व शिक्षा विभाग के नकल रोकने के पूरे इंतजाम फेल नजर आए। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह ने स्वयं भी जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
जिले में दोपहर साढ़े 12 बजे जैसे ही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा शुरू हुई। वैसे ही परीक्षा केंद्रों के बाहर लोगों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई। इनमें ज्यादातर बच्चों को पेपर दिलाने आए अभिभावकों के साथ वे लोग थे, जो नकल डालने के लिए आए थे। पेपर शुरू होते ही नकल फेंकने वालों ने परीक्षा केंद्रों के बाहर किताबों को लेकर पेपर में आए सवालों के जवाब ढूंढने शुरू कर दिए। परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बाहर पुलिस कर्मी भी तैनात रहे, लेकिन उसके बाद भी लोगों की भीड़ परीक्षा केंद्रों के बाहर गेट से हट नहीं रही थी।
विज्ञापन

जिले में बोर्ड की परीक्षा के लिए 83 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर बच्चे परीक्षा दे रहे हैं। पहले दिन ही विभाग की नकल रहित परीक्षा कराने की पोल खुल गई। पेपर का निरीक्षण करने जब बोर्ड द्वारा बनाई गईं उड़नदस्ते की गाड़ियां केंद्रों पर पहुंची तो लोगों की भीड़ ने उन्हें काफी देर तक अंदर ही नहीं जाने दिया। इतनी देर में ही बच्चों ने पर्चियां बाहर फेंक दी। हालांकि जब बोर्ड चेयरमैन परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे तो उन्हें काफी पर्चियां परीक्षा हॉल के बाहर गेट पर पड़ी मिली। जिस पर उन्होंने सुपरवाइजरों को भी हड़काया। वैसे पेपर देने वाले कुछ बच्चों ने पेपर को आसान तो कुछ ने कठिन बताया। बच्चों का कहना था कि प्रश्न पत्र में सवाल घुमा फिराकर पूछे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी सुमन नैन ने कहा कि परीक्षाएं पूरी तरह से नकल रहित कराई जाएंगी। परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को हिदायत दी गई है कि पेपर शांति से कराया जाए तथा बच्चों को ठीक से बैठाया जाए। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़ी लोगों की भीड़ पर काबू किया जाए।




तीन परीक्षा केन्द्रों की परीक्षाएं रद्द की
- पंद्रह यूएमसी केस भी बनाए
अमु उजाला ब्यूरो
हथीन। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के बारहवीं की परीक्षा के पहले दिन ही बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने हथीन में आकर अचानक परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। चेयरमैन के आते ही सभी परीक्षा केन्द्रों में हड़कंप मच गया। चेयरमैन ने पूरे जिले में पंद्रह यूएमसी केस बनाए। जिनमें से दस हथीन और पांच पलवल शहर के परीक्षा केन्द्रों पर बनाए गए। चेयरमैन ने बताया कि पलवल शहर के दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा केंद्र नंबर छह, सात व आठ की गुरुवार को हुई परीक्षा रद्द कर दी हैं। उन्होंने बताया कि नए तिथियों की घोषणा शीघ्र की जाएगी। बोर्ड के चेयरमैन ने बताया कि इस बार जो भी परीक्षार्थी परीक्षा देने आएंगे, उन्हें रोजाना हस्ताक्षर एडमिट कार्ड पर करने होंगे। उन्होंने बताया पलवल जिले में लगभग पचास परीक्षा केंद्र हैं। जिनमें सोलह हजार परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। हथीन के परीक्षा केन्द्रों में चेयरमैन जगबीर सिंह के आने के बावजूद परीक्षा केन्द्रों पर नकल कराने वालों का कब्जा बना रहा। अवांछित तत्व परीक्षा केन्द्रों की चार दीवारी एवं वृक्षों पर चढ़ कर नकल की पर्ची फेंकते हुए पाए गए। परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस स्टाफ की कमी भी स्पष्ट रूप से नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed