{"_id":"5be582a7bdec226944240d99","slug":"111541767847-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर नकदी और मोबाइल छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट कर नकदी और मोबाइल छीना
Updated Fri, 09 Nov 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट कर नकदी और मोबाइल छीना
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली से फूल बेचकर आ रहे दो दोस्तों के साथ पांच युवकों ने जमकर मारपीट की और नकदी लूट ली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद सहित एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी इंदरजीत के अनुसार, प्रेम कॉलोनी होडल निवासी अमित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि है वह सात नवंबर को अपने दोस्त पवन पुत्र नेत्रपाल निवासी गढ़ीपट्टी के साथ सदर बाजार दिल्ली से फूल बेचकर ट्रेन से पलवल पहुंचे और बसस्टैंड चौक पर सवारी गाड़ी का इंतजार करने लगे। तभी वहां पांच युवक आए और उनके साथ मारपीट कर 4200 रुपये व एक मोबाइल लूटकर फरार हो गए। आरोपियों में मंजीत, अजीत, छुट्ट्न और साहिल सहित एक अन्य शामिल है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो