{"_id":"5cb9c773bdec22141e224c2c","slug":"101555679091-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन नाबालिग बेटियों ने मां पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन नाबालिग बेटियों ने मां पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन नाबालिग बेटियों ने मां पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
पलवल। शहर में तीन नाबालिग बेटियों ने मां पर मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। मां की मारपीट से परेशान आकर तीनों ने पहले चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को शिकायत दी। इसके बाद कमेटी के सदस्यों की सहायता से थाने में मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच अधिकारी दीपचंद ने बताया कि पलवल के बाल भवन स्थित चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की सदस्य अल्पना मित्तल ने शिकायत दर्ज कराई है कि गांव दूधौला निवासी सरोज अपनी 16 वर्षीय बेटी आरती, 14 वर्षीय बेटी मधू व 12 वर्षीय बेटी खुशी को अक्सर मानसिक रूप से टॉर्चर करती है। वह तीनों के साथ बुरी तरह से मारपीट करती है। 30 मार्च को भी सरोज ने बच्चियों के साथ बुरी तरह से मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया। अपनी मां सरोज से परेशान होकर बच्चियों ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को शिकायत दी। इसके बाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से लिखित शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी महिला सरोज के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और कार्रवाई शुरू कर दी है।