{"_id":"5f8347018ebc3e9bc61cb182","slug":"corona-beats-28-people-19-newly-infected-palwal-news-noi5418628129","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को 28 लोगों ने दी मात, 19 नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना को 28 लोगों ने दी मात, 19 नए संक्रमित
विज्ञापन

पलवल। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को जिले में 19 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है, जबकि 28 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। वहीं अब संक्रमितों की संख्या 2901 हो गई है। इनमें से 2787 लोग ठीक हो चुके हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि सर्विलांस पर जिले में 57092 लोग आ चुके हैं। इनमें से 41477 लोगों की सर्विलांस अवधि पूर्ण हो चुकी है तथा 15615 अब भी सर्विलांस पर हैं। सात व्यक्ति आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। जिले में 629 नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है। अब तक 57366 नमूनों में से 53386 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है।
जिले के 60 क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित
नए कोरोना मरीज मिलने के बाद 60 क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इनमें कैलाश नगर पलवल वार्ड नंबर-2, संजय कॉलोनी लोक निर्माण विभाग कार्यालय के सामने वार्ड नंबर-29, किठवाड़ी वार्ड नंबर-3, मोहन नगर गली नंबर-25 वार्ड नंबर-4, नजदीक पांचाल धर्मशाला वार्ड नंबर-6, संजय कॉलोनी लोक निर्माण विभाग कार्यालय के सामने वार्ड नंबर-13, एसआरएस फ्लैट आगरा चौक वार्ड नंबर-13, न्यू कॉलोनी वार्ड नंबर-13, न्यू एक्सटेंशन कॉलोनी वार्ड नंबर-14, गली नंबर-6 आदर्श कॉलोनी वार्ड नंबर-15, नई बसती सल्लागढ़ वार्ड नंबर-15, कृष्णा कॉलोनी वार्ड नंबर-17, शांति पब्लिक स्कूल के सामने वार्ड नंबर-17, प्रकाश विहार कॉलोनी वार्ड नंबर-18, शिव कॉलोनी वार्ड नंबर-18, नजदीक जंगेश्वर मंदिर वार्ड नंबर-19, गांव पृथला, जनौली, बघौला, धतीर, जेसी पंचिंग पृथला, अहरवां, लालवा, सब्जीमंडी बमनीखेड़ा, चांदहट, अकबरपुर डकोरा, हरिया मौहल्ला भदूला, अलावलपुर, कटेसरा, रसूलपुर, पेलक, अलावलपुर नजदीक पंजाब नेशनल बैंक, वार्ड नंबर-7 हसनपुर आदि शामिल है। इन क्षेत्रों में कोविड-19 से क्षेत्रवासियों के बचाव के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।