फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Congress protests against BJP

कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन

Tue, 10 Aug 2021 01:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Congress protests against BJP
पलवल। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम, कृषि कानून तथा जासूसी कांड को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने शहर में जुलूस निकाला तथा भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जुुलूस का नेतृत्व पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक उदयभान तथा कांग्रेस नेता इसराइल भी साथ थे। जुलूस हूडा सेक्टर-2 चौक से शुरू होकर ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में संपन्न हुआ, जहां हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जुलूस शहर के विभिन्न हिस्सों पुराने जीटी रोड, कमेटी चौक, मीनार गेट, पुराने सोहना मोड़, न्यू सोहना मोड़ तथा आगरा चौक से होता हुए ताऊ देवीलाल टाउन पार्क पहुंचा।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग का शोषण कर रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। महिलाओं व बेटियों के खिलाफ अत्याचार बढ़ रहे हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। जासूसी के मुद्दे पर सरकार मौन है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही हैं। देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। किसान लंबे समय से तीन कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी सुन नहीं रही है। देश की सुरक्षा को लेकर पीएम मोदी बड़ी-बड़ी बात करते थे, लेकिन आज चीन हमारी जमीन पर आकर हमें आंखें दिखा रहा है। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। आरोप लगाया कि प्रदेश में होने वाली भर्तियों में भाजपा सरकार पेपर लीक कराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक उदयभान व हथीन से चुनाव लड़ चुके इसराइल ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल रही है। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। इस दौरान कांग्रेस नेता एसके शर्मा, मोहम्मद बिलाल, राजेश्वर गर्ग, सविता चौधरी, कृष्ण ठाकुर, इरफान पठान, चंद्र प्रकाश, केशव देव मुंजाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed