फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Congress focuses on strengthening the organization.

Palwal News: संगठन की मजबूती पर कांग्रेस का जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Congress focuses on strengthening the organization.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी शहीदा खान ने की। कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सामाजिक सद्भाव और जनसेवा के आदर्शों को याद करते हुए उनके स्वतंत्रता संग्राम में योगदान पर प्रकाश डाला। बैठक में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनता से लगातार संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया। इस दौरान चौधरी अख्तर हुसैन काटपुरी, सुबराती खान, इब्राहिम इंजीनियर बिसरू, महेंद्र सिंह, रजाक खान, मुबारिक मलिक, रामकरण, सैफुल्लाह खान, जमशेद खान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed