{"_id":"6ac3ed726022dadee7028e01","slug":"conduct-regular-inspections-of-schools-deputy-commissioner-palwal-news-c-25-1-mwt1001-116173-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों की नियमित जांच करें : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों की नियमित जांच करें : उपायुक्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिला प्रशासन शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए स्कूलों की नियमित निगरानी और सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दे रहा है। उपायुक्त ने सोमवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिए कि स्कूलों में ढांचागत विकास के साथ विद्यार्थियों की उपस्थिति और शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने कंडम स्कूल भवनों को चिह्नित कर नियमानुसार गिराने की प्रक्रिया पूरी करने, सभी शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी सुनिश्चित करने तथा स्कूलों में पर्याप्त और स्वच्छ टॉयलेट व पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मरम्मत योग्य टॉयलेट की तत्काल मरम्मत करवाने को कहा गया। साथ ही सभी स्कूलों में ड्यूल डेस्क उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उपायुक्त ने विद्यार्थियों के ज्ञान और अनुभव को बढ़ाने के लिए एक्सपोजर विजिट तथा प्रत्येक शनिवार को जॉयफुल गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर नियमित समीक्षा कर विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर विशेष निगरानी रखी जाए। बैठक में शिक्षा विभाग व एमडीए के अधिकारी मौजूद रहे।