फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Commission member heard the grievances of women

Palwal News: आयोग की सदस्य ने सुनीं महिलाओं-छात्राओं की समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Commission member heard the grievances of women
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता लोचब ने बृहस्पतिवार को पलवल का दौरा कर महिलाओं से संबंधित सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सरस्वती महिला महाविद्यालय, महिला थाना, वन स्टॉप सेंटर और जिला नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया।

महिला महाविद्यालय में उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक किया। महिला थाना में उन्होंने महिलाओं से संबंधित शिकायतों, उनके निस्तारण और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं को दी जा रही सहायता और सेवाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों से बातचीत कर सुविधाओं के बारे में पूछा। इसके बाद उन्होंने जिला जेल का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article