फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Coal tar being melted in the market, smoke rising

मंडी में पिघलाया जा रहा तारकोल, उठ रहा धुआं

Tue, 20 Oct 2020 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Coal tar being melted in the market, smoke rising
हथीन अनाज मंडी परिसर में तारकोल पिघलाते समय निकलता धुआं। - फोटो : Palwal
मंडी में पिघलाया जा रहा तारकोल, उठ रहा धुआं
विज्ञापन

पलवल। एक तरफ जहां सरकार किसानों पर पराली व फसल अवशेष जलाने पर मुकदमे दर्ज कर रही है तो वहीं सरकारी विभाग भी प्रदूषण फैलाने का काम कर रहे हैं। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हथीन अनाज मंडी परिसर है। मंगलवार को परिसर में आग जलाकर तारकोल पिघलाया जा रहा था। इस वजह से परिसर में धुआं पसरा हुआ था। इस धुएं के कारण सांस संबंधी मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहां मौजूद एक मजदूर ने बताया कि यहां पर मिक्चर तैयार कर पौंडरी गांव में भिजवाया जा रहा है। जहां पर मार्किट कमेटी हथीन द्वारा 450 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। मिक्चर तैयार करने के लिए हथीन मार्किट कमेटी के जेई ने का है। इस संबंध में हथीन के एसडीएम वकील अहमद का कहना है कि फिलहाल वे लोकायुक्त के पास चंडीगढ़ में हैं। इस मामले का संज्ञान लेकर जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed