फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   CM Flying and Excise Department raided, illegal enclosure operator arrested

Palwal News: सीएम फ्लाइंग और आबकारी विभाग ने मारा छापा, अवैध अहाता संचालक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
CM Flying and Excise Department raided, illegal enclosure operator arrested
अहाता संचालन के बारे में की गई पूछताछ में वह संतोषजनक जवाब और लाइसेंस पेश नहीं कर सका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। ढिडारा बाईपास स्थित अवैध अहाता पर बीते शुक्रवार देर शाम सीएम फ्लाइंग और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने पाया कि अहाते में बैठे लोगों को शराब और चिप्स परोसे जा रहे थे। इस कार्रवाई में संचालक शाकिर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ तावडू शहर थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता एवं आबकारी विभाग की ओर से कार्रवाई करने वाली टीम के मुताबिक यह अहाता बिना किसी लाइसेंस के संचालित हो रहा था। देर शाम एक योजनाबद्ध तरीके राहुल ढाबे पर टीम ने छापा मारा, जहां काउंटर पर एक युवक बैठा हुआ मिला, जिसने पूछताछ में अपनी पहचान शाकिर निवासी बावला बताई। इस दौरान टीम ने पाया कि इधर एक अवैध अहाता चल रहा था। जहां पर 15 से 20 लोग कुर्सियों पर बैठ शराब सेवन के साथ-साथ चिप्स व चिकन मटन खा रहे थे। संचालक शाकिर यह सब उन्हें परोस रहा था। जिससे अहाता संचालन के बारे में पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब और लाइसेंस पेश नहीं कर सका।
विज्ञापन

टीम के मुताबिक शाकिर ने अवैध रूप से शराब अहाता संचालन कर हरियाणा आबकारी नीति का उल्लंघन किया है। आबकारी विभाग के निरीक्षक की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने आरोपी शाकिर के विरुद्ध केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ-साथ पुलिस अब इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस अवैध गतिविधि में और कौन-कौन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्रवाई को स्थानीय प्रशासन ने बड़ी सफलता माना है और चेतावनी दी है कि ऐसे अवैध कार्यों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग के निरीक्षक बिसंबर दयाल, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम रेवाड़ी से निरीक्षक राजेश कुमार व खुफिया विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।




जागरूक लोगों का आरोप टीम ने की दिखावे की कार्रवाई
आबकारी विभाग की अवैध रूप से संचालित शराब अहातों पर हुई कार्रवाई को लेकर कुछ जागरूक लोगों ने सवाल उठना भी शुरू कर दिए हैं। उनका कहना है कि टीम द्वारा चिन्हित और एक तरफा कार्रवाई की गई है। इसी मार्ग पर पेट्रोल पंप के नजदीक शराब का ठेका है, जिसके साथ ही होटल व ढाबे हैं। जहां पर अवैध अहाते संचालित हैं, लेकिन आबकारी विभाग की ओर से सिर्फ एक ही ढाबेको निशाना क्यों बनाया गया जबकि अन्य भी नजदीक ही हैं। लोगों का कहना है कि आबकारी विभाग की मिली भगत से ही अवैध अहाता संचालित है। सिर्फ दिखावे की कार्रवाई की गई है। इस संदर्भ में आबकारी विभाग के निरीक्षक से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed