फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Clerks returned from strike after one and a quarter months

Palwal News: सवा महीने बाद हड़ताल से लौटे लिपिक, फिर भी नहीं हो रहे लोगों के काम

Sat, 19 Aug 2023 11:27 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Sat, 19 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Clerks returned from strike after one and a quarter months
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। पिछले सवा महीने से सरकारी कार्यालयों में अपने कार्यों के लिए भटक रहे लोगों को लिपिकों की हड़ताल खत्म होने से राहत मिली है। लिपिकों की हड़ताल खत्म होने से एकाएक सरकारी विभाग कार्यालयों में काम कराने वाले लोगों की भीड़ जमा होने लगी है। अपने कार्यों के लिए लोगों के सरकारी कार्यालयों में पहुंचने के बाद हड़ताल से लौटे लिपिकों पर काम का बोझ अधिक बढ़ जाने से अब उन्हें परेशानी हो रही है। उधर भीड़ अधिक होने से लोगों को भी परेशानी हो रही है।
बता दें कि पिछले सवा महीने से सरकारी विभागों में कार्यरत लिपिक वेतनमान 35400 रुपये की मांग को लेकर हड़ताल पर थे। जिस कारण सरकारी कार्यालयों में सभी कामकाज ठप हो गए थे। लोग अपने कार्यों को लेकर सरकारी दफ्तरों में जाते तो एक ही जवाब मिलता था कि लिपिक हड़ताल पर है। कहीं ताला लगा होने के कारण लोग लौट जाते थे। अब दो दिन पहले सरकार व लिपिकों के बीच समझौता होने के बाद हड़ताल खत्म हो गई। जिसके बाद लिपिक काम पर लौट लाए।
विज्ञापन

लिपिकों के लौटते ही इन कार्यालयों में लगने लगी भीड़
लिपिकों के सवा महीने बाद काम पर लौटने के बाद सर्वाधिक भीड़ पेंशन कार्यालय, रजिस्ट्रेशन कार्यालय, चालक ट्रेनिंग सेंटर, तहसील कार्यालय, शिक्षा विभाग के अलावा समाज कल्याण विभाग नजर आने लगी है। लोग सुबह से ही अपने कार्यों के लिए इन कार्यालयों में पहुंच रहे हैं। एक साथ अधिक भीड़ आने पर लिपिक पूरी तरह से काम नहीं कर पा रहे है, जिससे हड़ताल खत्म होने के बाद भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे अपने वाहन की आरसी ट्रांसफर करानी है। उसके लिए मैं पिछले डेढ़ माह से भटक रहा हूं। अब लिपिकों की हड़ताल खत्म होने से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन एकाएक भीड़ बढ़ने से काम नहीं हो रहा है। सरकार को दूसरे विभागों से कर्मचारी बुलाकर अधिक भीड़ वाले कार्यालयों में लगाने चाहिए, ताकि लोगों के काम जल्द हों।
- नीरज, रायदासका
मुझे अपनी जमीन की फर्द निकलवानी है। पहले तो लिपिकों के हड़ताल पर होने का बहाना था और अब भीड़ ज्यादा होने की बात कहकर वापिस भेजा जा रहा है। मुझे फर्द जरूर निकलवानी है। सरकार इंतजाम करें कि लोगों के काम हो, काफी नुकसान हो रहा है।
-कमल सिंह, जटौला
मुझे अपनी बेटी की विकलांग पेंशन बनवानी है, लेकिन मेरा काम अब भी नहीं हुआ। पहले लिपिकों की हड़ताल थी और अब लिपिक काम पर लौटने के बाद सर्वर डाउन होने का बहाना बनाकर लोगों को वापिस भेज रहे हैं। इस तरफ ध्यान दिया जाए तथा मेरी बेटी और अन्य लोगों की पेंशन बनवाने के कार्य जल्द पूरे किए जाएं।

-मुन्नी, धौलागढ़
लिपिकों की हड़ताल खत्म हो गई है तथा सभी सरकारी विभाग कार्यालयों में काम शुरू हो गए हैँ। लिपिकों ने काम करना शुरू कर दिया है। एक-दो दिन भीड़ अधिक रहने से दिक्कत आ सकती है। सभी लोगों के कार्य होंगे। लिपिकों के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आदेश दे दिए गए हैं कि कार्यों के लिए आने वाले लोगों के कार्य समय पर किए जाएं।
- नेहा सिंह, उपायुक्त पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed