फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Cleanliness system of Punhana city will be improved with Rs 8 crore 78 lakhs.

Palwal News: 8 करोड़ 78 लाख से सुधरेगी पुन्हाना शहर की सफाई व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness system of Punhana city will be improved with Rs 8 crore 78 lakhs.
- 7 वर्षों के लिए निजी कंपनी को दिया जाएगा ठेका, सफाई कर्मियों की बढ़ेगी संख्या, घर-घर कूड़ा उठान में आएगी तेजी
विज्ञापन


गुरुदत्त भारद्वाज

पुन्हाना। पुन्हाना शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर पालिका ने तैयारी कर ली है। नगर पालिका प्रशासन 8 करोड़ 78 लाख रुपये से शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाएगी। प्रशासन सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने से लेकर घर-घर से कूड़ा उठान का कार्य तेजी से करवाएगा। व्यस्त मार्गों पर कूड़ेदान भी रखे जाएंगे। नगर पालिका प्रशासन द्वारा इसकी कागजी कार्यवाही पूरी की जा रही है। उम्मीद है कि जुलाई के आखिरी सप्ताह तक शहर की सूरत बदली-बदली नजर आएगी।

पुन्हाना शहर के अंदर कई वार्डों में लगे कूडे़ के ढेर लगे रहते हैं। शहरवासियों द्वारा कई बार शिकायतें की गईं लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई समाधान नहीं किया गया। बारिश में नालियों की सफाई नहीं होने के कारण कई वार्डों में जलभराव की समस्या रहती है। दो वर्ष पहले भी नगर पालिका प्रशासन द्वारा सफाई का ठेका एक फर्म को दिया गया था, इसके बाद भी हालत जस की तस बनी रही। बता दें कि नगर पालिका प्रत्येक वर्ष साफ-सफाई पर तकरीबन एक करोड़ रुपये खर्च करती है। लेकिन अधिकारियों के सुस्त रवैये के कारण सफाई व्यवस्था दुरूस्त नहीं हो पाती है।
विज्ञापन


वर्षो से खाली पडे़ सफाई कर्मचारियों के पद

नगर पालिका प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार इस समय केवल तीन सफाई कर्मचारी नियमित हैं और 33 कर्मचारी ऑन रॉल पर नियुक्त हुए हैं। पालिका में सफाई कर्मचारियों के 61 पद हैं, जिनमें से 25 कर्मचारियों के पद कई वर्षों से खाली है। अधिकारियों के अनुसार खाली पडे़ पदों को जल्द ही हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में जगह-जगह कूडे़ के ढेर लगे रहते हैं। शहर से कूड़ा उठाने की सही प्रकार से व्यवस्था हो तो लोगों को गंदगी से निजात मिलेगी।- राम अवतार, शहरवासी

शहर के बाजारों में साफ-सफाई नहीं होने के कारण सुबह के समय नालियों का पानी सड़कों पर बहता है। सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण यहां सुचारू रूप से सफाई नहीं हो पाती है। नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों की कमी है।- खेमचंद, शहरवासी

शहर की गलियों से कई दिनों तक कूड़े का उठान नहीं होता है जिसके कारण गंदगी फैलती है। सफाई व्यवस्था दुरूस्त होगी तो शहर साफ सुथरा होगा।- माया देवी, शहरवासी


7 वर्षों के लिए 8 करोड़ 78 लाख रुपये की राशि से निजी फर्म को सफाई का ठेका दिया जाएगा। इसके लिए कागजी कार्यवाही पूरी की जा रही है। ठेका लेने वाली फर्म अगर अपने काम के प्रति लापरवाही बरतती है तो राइट टू सर्विस एक्ट के तहत ठेका रद्द किया जा सकता है।- साहिल धनखड़, सचिव नगर पालिका पुन्हाना

फोटो: पुन्हाना नगर पालिका का कार्यकाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed