फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Class 12 Urdu paper leaked, center exam canceled

Palwal News: 12वीं कक्षा के उर्दू का पेपर लीक, सेंटर की परीक्षा रद्द

Fri, 01 Mar 2024 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Class 12 Urdu paper leaked, center exam canceled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भिवानी/नूंह। नूंह जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टपकन-02 (बी-2) में बनाए गए परीक्षा केंद्र में शुक्रवार को बारहवीं कक्षा के उर्दू का पेपर लीक हो गया। पेपर सोशल मीडिया पर आउट होने की सूचना मिलने के 15 मिनट में ही फ्लाइंग स्कवायर्ड टीम ने मौके पर पहुंचकर पेपर आउट होने वाले विद्यार्थी को दबोच िलया। वहीं पेपर का फोटो खींचने वाले को भी काबू कर लिया।


बोर्ड अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र के ऑब्जर्वर, सेंटर सुपरिटेंडेंट, परीक्षा सुपरवाइजर के साथ आरोपी छात्र और फोटो खींचने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं उस केंद्र में हुई उर्दू की परीक्षा को भी बोर्ड ने रद्द कर दिया है। बोर्ड अधिकारियों की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी छात्र के रिश्तेदार ने परीक्षा केंद्र के अंदर घुसकर प्रश्नपत्र का अपने मोबाइल से फोटो खींचा और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ वीपी यादव ने बताया कि नूंह जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टपकन-02 (बी-2) में गठित परीक्षा केंद्र में शुक्रवार को साढ़े 12 बजे परीक्षा आरंभ होने के चंद मिनट बाद ही बारहवीं कक्षा के उर्दू का पेपर सोशल मीडिया पर लीक हो गया। इसकी सूचना बोर्ड अधिकारियों को दोपहर सवा एक बजे मिली। इसके बाद बोर्ड की फ्लाइंग स्कवायर्ड टीम ने पेपर आउट होने वाले परीक्षा केंद्र में पहुंचकर प्रश्नपत्र पर अंकित क्यूआर कोड और हिडन फीचर्स के जरिए आरोपी परीक्षार्थी को भी दबोच लिया और उससे प्रारंभिक पूछताछ के बाद सोशल मीडिया पर पेपर आउट करने वाले उसके रिश्तेदार का भी पता लगा लिया। इसने परीक्षा केंद्र में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर प्रश्नपत्र का फोटो अपने मोबाइल फोन में खींचा था। बोर्ड अध्यक्ष डाॅ. वीपी यादव ने बताया कि पेपर आउट होने के बाद टपकान परीक्षा केंद्र में हुई बारहवीं की उर्दू विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया है। जिसे अब आगामी तिथि निर्धारित कर दोबारा कराया जाएगा। वहीं पेपर आउट किए जाने के मामले में केंद्र पर कार्यरत अधीक्षक, ऑब्जर्वर, पर्यवेक्षक को तुरंत प्रभाव से रिलीव किया है। परीक्षा केंद्र का चार्ज कार्यरत उप केंद्र अधीक्षक को सौंपा गया। वहीं शुक्रवार को हुई परीक्षा में प्रदेशभर में नकल के पांच केस दर्ज हुए। नूंह सदर थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि हरियाणा शिक्षा बोर्ड की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed