फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Christmas preparations completed, churches and houses were decorated

क्रिसमस की तैयारी पूरी, चर्च व घरों को सजाया गया

Fri, 24 Dec 2021 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Christmas preparations completed, churches and houses were decorated
पलवल। क्रिसमस त्योहार को लेकर चर्च से लेकर बाजार सज गए हैं। शहर की दुकानों पर लोग सांताक्लाज, क्रिसमस ट्री, स्टार और विभिन्न प्रकार के तोहफों खरीदते नजर आए। जवाहर नगर स्थित दुकानों पर छोटे-छोटे बच्चों के लिए सांताक्लाज की ड्रेस सबसे ज्यादा खरीदी गई। त्योहार को लेकर बच्चे, युवा व बुजुर्ग खासा उत्साहित नजर आए। नूंह रोड स्थित चर्च में भी क्रिसमस की तैयारियां की गई। चर्च को पूरी तरह से सजाया गया। आज चर्चों में प्रभु यीशु के जन्मदिन की बधाई के संदेश गूंजेंगे।
विज्ञापन

25 दिसंबर को नूह रोड स्थित चर्च में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। ईसाई समुदाय के लोग अपने घरों को सजाते हैं और विशेष खरीदारी करते हैं। चर्च में 24 दिसंबर की रात को पहले प्रार्थना की जाती है, उसके बाद केक काटकर प्रभु ईसा मसीह का जन्मदिन मनाया जाता है। चर्च में दिनभर लोगों के आने-जाने का सिलसिला लगा रहता है। विशेषकर बच्चे काफी उत्साहित रहते हैं और एक-दूसरे को गिफ्ट, चाकलेट, मिठाई, गुब्बारे बांटते हैं। शुक्रवार को चर्च में विशेष तैयारियां की गई। पूरे चर्च को गुब्बारों, लड़ियों व रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। चर्च के अलावा घरों को भी सजाया गया। घरों में क्रिसमस ट्री को तैयार किया गया।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले से शुरू होते हैं कार्यक्रम
चर्च के फादर सुरेश गुप्ता ने बताया कि क्रिसमस त्योहार का विशेष महत्व है। करीब 2021 साल पहले दुनिया में दूसरों के पापों का दंड अपने ऊपर लेने के लिए यीशु का जन्म हुआ था। क्रिसमस को लेकर एक सप्ताह से पहले कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं। क्रिसमस के विशेष तौर पर नाटक तैयार किया जाता है। कैरल यानी गीत गाकर यीशु के जन्म का महत्व बताया जाता है। प्रार्थना सभा होती है और उसके बाद सभी मोमबत्तियां जलाते हैं। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं। सभी लोग एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed