फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Child's body found in Yamuna river

यमुना नदी में बच्चे का शव मिला

Sat, 25 Sep 2021 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Child's body found in Yamuna river
यमुना नदी में मिले बच्चे का शव मिलने पर एकत्रित भीड़ - फोटो : Palwal
होडल। हसनपुर थाना पुलिस ने गांव बिलोचपुर के निकट यमुना नदी से 14 वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया है। बच्चे की जेब से उसका और मां का आधार कार्ड मिला है। इसके आधार पर उसकी पहचान बॉबी पुत्र नरेंद्र निवासी जिवानी, बागपत (यूपी) के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बॉबी 14 सितंबर से लापता था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि बिलोचपुर यमुना नदी के किनारे पानी में एक बच्चे का शव तैर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला और उसके कपड़ों की तलाशी ली। मृतक का शव पूरी तरह से गल गया था। मृतक की जेब से मिले दो आधार कार्डों के आधार पर उसकी पहचान बॉबी के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि बच्चे की जेब से सात सौ रुपये तथा उसकी माता व स्वयं का आधार कार्ड मिला। उन्होंने बताया कि बच्चा 14 सितंबर से लापता था। यूपी के संबंधित पुलिस थाने में मामला दर्ज भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed