{"_id":"6ac00297c7d8b9957d0e18c6","slug":"child-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-palwal-news-c-25-1-mwt1001-116084-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: गाड़ी की टक्कर से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: गाड़ी की टक्कर से बच्चे की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। बीबीपुर-देवला रोड पर बुधवार सुबह सड़क पार करते समय सब्जी से लदी तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आने से चार साल के बच्चे की मौत हो गई। उसकी पहचान बीबीपुर निवासी शाकिब के रूप में हुई है। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
पुलिस को दी शिकायत में रजाक ने बताया कि चचेरी बहू मुफीदा बेटे शाकिब के साथ खेत की ओर जा रही थी। बीबीपुर-देवला रोड पार करते समय सब्जी की गाड़ी ने बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने वाहन का नंबर नोट कर लिया और 112 पर सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नूंह के अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी सूबे सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वाहन नंबर की जांच कर चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।