फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Chief minister's jan ashirwad yatra reached palwal

मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा पहुंची पलवल

Wed, 28 Aug 2019 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Chief minister's jan ashirwad yatra reached palwal
पलवल में आयोजित जनसभा का हाथ उठाकर स्वागत करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : Palwal
पलवल। प्रदेश में मुख्यमंत्री की चल रही जन आशीर्वाद यात्रा बुधवार देर शाम पलवल पहुंच गई। सीएम मनोहर लाल ने हुडा सेक्टर दो में अपने राजनीतिक सचिव दीपक मंगला द्वारा आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। इसके साथ ही उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनावों के लिए आशीर्वाद मांगा। हुडा सेक्टर दो पर पहुंचने से पहले जन आशीर्वाद यात्रा का पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव फिरोजपुर के मोड़ पर हरियाणा लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य व भाजपा नेता डा. हरेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। हुडा सेक्टर दो में हजारों की संख्या में लोगों ने खड़े होकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री की आवाज में चलाए गाने पर सभा में मौजूद महिलाएं व पुरुष खड़े होकर नाचने लगे।
विज्ञापन

जनसभा स्थल पर भारी भीड़ देख गदगद हुए मुख्यमंत्री दीपक मंगला की पीठ थपथपाई। मंगला ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का पगड़ी भेंटकर सम्मान किया। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला। केंद्रीय राज्यमंत्री व स्थानीय सांसद कृष्णपाल गुर्जर, करनाल से सांसद संजय भाटिया, विधायक टेकचंद शर्मा का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 2014 के विधानसभा चुनावों में जो वायदे किए थे, वे तो पूरे कर ही दिए, उनके अलावा प्रदेश में पढ़ी-लिखी पंचायतें बनवाईं। शिक्षा व स्वास्थ्य के स्तर को उठाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन प्रदेश के लोगों को दिया है। इसके साथ ही भ्रष्टाचारियों को जेल में डालने का काम भी किया जा रहा है। जल्द ही बहुत से भ्रष्टाचारी जेल के अंदर होंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा में सत्ता हासिल करने का सपना देख रहे कांग्रेस के नेताओं के दिन गुजर चुके र्है। लोगों ने अब उन्हें नकार दिया है। आने वाला समय भाजपा के सुशासन का है, जिसमें युवाओं को रोजगार मिलेगा। भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी तथा सुशासन मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांग्रेस पी चिदंबरम, जो देश के गृह मंत्री और वित्त मंत्री रह चुके हैं, अब सीबीआई के शिकंजे में हैं। दुनिया के 12 देशों में उनकी संपत्ति मिली है। मुख्यमंत्री ने हरियाणा के एक कांग्रेसी नेता की ओर इशारा करते हुए कहा कि कि वह कभी कांग्रेस में कभी भाजपा में जाने की बात कहता है तो कभी सीएम बनने के सपने देखता है, कभी वह विदेश चला जाता है। सीबीआई ने उसे हरियाणा में लपेटा है। तीन दिन पहले पता चला है कि गुड़गांव में इनकम टैक्स विभाग ने करीब डेढ़ सौ करोड़ का उसका होटल जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेसी शासन के दौरान भ्रष्टाचार के अनेक किस्से हुए हैं जिस भी नेता को जहां से खाने को मिला वह जनता के गाढ़े खून पसीने की कमाई खाने से पीछे नहीं हटा। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भ्रष्टाचारियों के खिलाफ चलाए गए अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि मोदी जी ने कहा है ना खाऊंगा ना खाने दूंगा और हमने मोदी जी के नारे में एक लाइन और जोड़ते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियों ने जनता का जो पैसा खाया पिया है उसको निकाल देंगें और बापिस जनता को सौंप देंगें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अब गुंडागर्दी करने वालों को कतई नहीं बख्शेंगे। उन्होंने कहा कि वह इलाके के चैन को किसी भी कीमत पर छीनने नहीं देंगे।
जनसभा को प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, दीपक मंगला, जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, हैफेड के चेयरमैन सुभाष कत्याल, पशुधन बोर्ड के बाइस चेयरमैन मेहर चंद गहलौत व जिला महासचिव पवन अग्रवाल ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed