{"_id":"57dfc5f94f1c1b5f13a8325d","slug":"chief-executives-are-making-fun-of-window","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम विंडो को अधिकारी बना रहे मजाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम विंडो को अधिकारी बना रहे मजाक
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Mon, 19 Sep 2016 04:33 PM IST
विज्ञापन
सीएम विंडो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम विंडो पर बैठने वाले अधिकारी शिकायतों के निपटारे के मामले में उच्च अधिकारियों को गलत रिपोर्ट भेजकर गुमराह कर रहे हैं। जिसके चलते सीएम विंडो की विश्वसनीयता प्रभावित हो रही है और मजाक का पात्र भी बन रही है।
विज्ञापन
अधिकारियों की सीएम विंडो के निर्देशों की अव्हेलना का ताजा मामला गांव मलाई का है। मलाई गांव से अलावलपुर गांव तक के लिए पीडब्ल्यूडी को रोड निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है। पीडब्ल्यूडी ने इसके लिए टेंडर भी छोड़ दिया परंतु इस रोड पर गांव के कुछ लोगों ने स्थायी कब्जा किया हुआ है। इस कारण रोड के निर्माण का काम ठप पड़ा है।
विज्ञापन
इस बारे में मलाई गांव निवासी मोहम्मद जकरिया ने 14 दिसंबर 2015 को सीएम विंडो पर की शिकायत में अवैध कब्जों को हटाकर रोड निर्माण का काम शुरू करने की मांग की गई। सीएम विंडो पर मिली शिकायत पर संज्ञान लेते हुए हथीन के तहसीलदार एवं सर्वेयर अधिकारी तथा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने दो अगस्त 2016 को पैमाईश सर्वेयर अतुल शर्मा द्वारा कराई।
विज्ञापन