फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Chaos created when three thousand patients arrived simultaneously in the District Civil Hospital

Palwal News: जिला नागरिक अस्पताल में एक साथ तीन हजार मरीज पहुंचने पर बनी अव्यवस्था

Mon, 24 Apr 2023 10:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Chaos created when three thousand patients arrived simultaneously in the District Civil Hospital
कैप्शन: 10- जिला नागरिक अस्पताल में एक्सरा कक्ष के सामने इंतजार में बैठे मरीज
विज्ञापन

कैप्शन: 11- ओपीडी की लाइन में लगी मरीजों की भीड़
कैप्शन: 12- डॉक्टरा को जांच कराने के लिए लगी मरीजों की भीड़
13- सचिन कैप्शन: 14- जावित्री
कोई दवा के लिए तो कोई अस्पताल में पंखे न चलने के लिए भटकता मिला
मरीजों में दिखा रोष, व्यवस्था देखने वाला नहीं कोई
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। बाबू जी मुझे एक्सरे कराना है, लेकिन यहां कोई दिखाई नहीं दे रहा है। सुबह से इंतजार में बैठा हूं। अब एक्सरे कौन करेगा। बाबा आजकल अस्पताल में एक्सरे नहीं हो रहे हैं। यदि एक्सरे कराने हैं तो बाहर निजी केंद्रों पर हो रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में डॉक्टर द्वारा एक्सरे कराने के लिए लिखने पर एक्सरे कक्ष के बाहर बैठे मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच आजकल इस तरह के संवाद देखने को मिलते हैं। कई बार तो वहां मरीजों व स्वास्थ्य कर्मियों के बीच विवाद भी हो जाता है, लेकिन इस तरफ ध्यान देने वाला कोई नहीं है। न तो डॉक्टरों का ध्यान है और न ही अस्पताल प्रबंधन का।
जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों को न सिर्फ एक्सरे के लिए लड़ते देखा जा सकता है, बल्कि वहां किसी को पंखा न चलने तो किसी को बिजली न होने और किसी को दवाइयां न मिलने के लिए लड़ते देखा जा सकता है। सोमवार को भी जिला नागरिक अस्पताल में इस तरह की अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। मौसम में एकाएक तब्दीली होने के कारण लोगों में फैल रहे वायरल के कारण करीब 3 हजार लोगों की ओपीडी पर्चियां कटीं। सुबह आठ बजे से ही मरीजों का अस्पताल में आना शुरू हो गया। इतने मरीज एक साथ आने के कारण अस्पताल में अव्यवस्था बन गई। मरीज ओपीडी पर्ची कटवाने के लिए तो मशक्कत करते नजर आए। जिनकी ओपीडी पर्ची कट गई, वे डॉक्टरों से जांच कराने के लिए लड़ाई लड़ते देखे गए। कई बार तो डॉक्टर के किसी कार्य से ओपीडी से उठकर जाने पर मरीज शोर भी मचाना शुरू कर देते, लेकिन अव्यवस्था को ठीक करने वाला वहां कोई नहीं था।
विज्ञापन

-------
मैं सूडाका से आया हूं। मुझे डॉक्टर ने एक्सरे कराने के लिए लिखा है, लेकिन यहां तो रूम पर ताला जड़ा हुआ है। यहां तो कोई यह बताने वाला भी नहीं है कि एक्सरे होगा भी या नहीं। -सचिन
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
डॉक्टर की सलाह पर मैं एक्सरे कराने आई हूं, लेकिन यहां ताला लगा है। कोई बता भी नहीं रहा है कि एक्सरे होगा या नहीं। अस्पताल में इसके अलावा खांसी की दवा भी नहीं मिली। यहां भीड़ अधिक है और कोई देखने वाला नहीं है। -जावित्री, मरीज

-------
अस्पताल में सोमवार को अधिक मरीज आ गए थे, लेकिन उसके बावजूद सभी की जांच की गई और मरीजों को संतुष्ट किया गया। एक्सरे तकनीशियन का तबादला हो गया है। उसके स्थान पर दूसरा तकनीशियन आना है। जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी तथा लोगों के एक्सरे भी होंगे। अस्पताल में व्यवस्था ठीक रहेगी। -डॉ. सुरेश कुमार, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed