फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Chandrawal Water Works shutdown causes drinking water crisis in New Delhi and North Delhi

Palwal News: चंद्रावल वॉटर वर्क्स शटडाउन से नई दिल्ली व उत्तरी दिल्ली में पेयजल संकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
Chandrawal Water Works shutdown causes drinking water crisis in New Delhi and North Delhi
मरम्मत कार्य के चलते दो दिन सप्लाई प्रभावित, कई इलाकों में लो प्रेशर की समस्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली व उत्तरी दिल्ली के बड़े हिस्से में पेयजल संकट गहराने की आशंका है। चंद्रावल वॉटर वर्क्स-दो के पंप हाउस में एचटी पैनल और एचटी केबल पर आपातकालीन मरम्मत कार्य के चलते 15 अप्रैल को जल आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके कारण न केवल उसी दिन, बल्कि 16 अप्रैल तक भी कई इलाकों में पानी की आपूर्ति कम दबाव के साथ होने की संभावना है। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, 15 अप्रैल को सुबह 10 बजे से करीब छह घंटे के लिए चंद्रावल वाटर वर्क्स-दो को बंद रखा जाएगा। उत्पादन पूरी तरह ठप रहेगा, जिसका सीधा असर सप्लाई पर पड़ेगा। अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य आवश्यक है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

इस शटडाउन का असर सिविल लाइंस, हिंदू राव अस्पताल और आसपास के इलाकों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा। इसके अलावा कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़गंज और एनडीएमसी क्षेत्र में भी पानी की किल्लत महसूस की जाएगी। पुराना और नया राजिंदर नगर, पटेल नगर (पूर्व और पश्चिम), बलजीत नगर, प्रेम नगर और इंदरपुरी जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही दिल्ली छावनी के कुछ हिस्सों और दक्षिण दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में भी जलापूर्ति प्रभावित रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article