फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   chameli devi take shpath

 चमेली देवी ने संभाली जिला परिषद की कमान

Fri, 08 Apr 2016 11:04 PM IST
palwal
palwal Updated Fri, 08 Apr 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
chameli devi take shpath
शपथ्‍ा - फोटो : अमर उजाला

 जिला परिषद की चेयरपर्सन चमेली देवी सोलंकी ने जिला परिषद की कमान संभाल ली है। शुक्रवार को लघु सचिवालय में एक कार्यक्रम में डीसी अशोक कुमार शर्मा ने उन्हें अध्यक्ष पद की शपथ दिलवाई। वहीं बृहस्पतिवार को जिला परिषद उपाध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में संतराम बैंसला को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुन लिया गया। 

विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह में डीसी शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में पंचायती राज संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि गांवों के विकास के लिए बेहतर योजनाएं तैयार करें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें।
विज्ञापन


कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त राजेश जोगपाल, नगराधीश अमरदीप सिंह व जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी दीपक यादव मौजूद थे। अध्यक्ष पद की शपथ लेने के बाद चमेली देवी कहा कि वे सेवाभाव से कार्य करेंगी। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने  के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी विशेष रूप से मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह में जिला परिषद सदस्यों में अशावती, महिपाल बंधु, संतराम, युधिष्ठिर व बच्चू सिंह सहित भाजपा नेता गिर्राज सिंह डागर, वीरपाल दीक्षित, संजय गुर्जर, सुरेश भारद्वाज, अनिता भारद्वाज, सविता शर्मा, दया रानी व मूर्ति देवी शर्मा मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed