{"_id":"57d7e3364f1c1bb53dd47bbe","slug":"cemetery-occupied-land-two-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा, दो पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा, दो पर रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Tue, 13 Sep 2016 05:00 PM IST
विज्ञापन
कब्जा
- फोटो : अमर उजाला
सदर थाना पुलिस ने गांव बामनीखेड़ा में कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करने के आरोप में केस दर्ज किया है। सरपंच की शिकायत पर की गई कार्रवाई में दो लोगों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी मनोज कुमार के अनुसार, बामनीखेड़ा के सरपंच महावीर सिंह ने शिकायत दी है कि गांव निवासी विनोद व विष्णु ने गांव में कब्रिस्तान की जगह पर पूर्व सरपंच के साथ मिलीभगत करके वर्ष 2014 में अवैध कब्जे कर लिए और दो कमरे भी बना लिए।
विज्ञापन
पिछले दिनों उन्होंने फिर से कब्रिस्तान की जगह पर अवैध रूप से कब्जा कर एक कमरा और बना दिया। इसकी शिकायत करने पर उक्त आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। मामले में केस दर्ज कर पुलिस तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन