फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Celebrated Dussehra festival with enthusiasm, burnt effigies of Ravana, Meghnath and Kumbhakaran.

Palwal News: हर्षोल्लास से मनाया दशहरा पर्व, रावण,मेघनाथ व कुुंभकरण के पुतले जलाए

Sat, 12 Oct 2024 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Sat, 12 Oct 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Celebrated Dussehra festival with enthusiasm, burnt effigies of Ravana, Meghnath and Kumbhakaran.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। न्याय की अन्याय पर, सदाचार की दुराचार, धर्म की अधर्म, गर्व की अहंकार, अच्छाई की बुराई, सत्य की असत्य पर और अंधकार पर उजाले की विजय का प्रतीक विजय दशमी का पर्व शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रीसनातन धर्म दशहरा समिति के तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल परिसर के मैदान में लंका दहन के साथ रावण, मेघनाद और कुंभकरण के विशालकाय पुतलों को जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल की। पुतलों को जलाने से पहले कार्यक्रम स्थल पर राम और रावण का युद्ध हुआ। जिसमें राम ने रावण का वध किया। उसके बाद राम और लक्ष्मण ने धनुष बाण से तीर छोड़कर पुतलों को जलाया। इस अवसर पर राम, लक्ष्मण, हनुमान, सुग्रीव, अंगद बने पात्रों ने बाणों और गदा से प्रहार किए। जिसके बाद रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले जल उठे। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक गौरव गौतम मौजूद रहे।

दशहरा पर्व के तहत श्रीसनातन धर्म दशहरा कमेटी के तत्वावधान में शहर में विशाल शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा पुराने जीटी रोड स्थित जेठानंद धर्मशाला से शुरू होकर कमेटी चौक, मुख्य बाजार, सोहना मोड़, न्यू सोहना मोड़ और महर्षि दयानंद आगरा चौक से होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम में पहुंची। यात्रा में निकाली गई झांकियों में इस बार बुलंदशहर से प्रमुख रूप से राम लला की विशेष झांकियां बुलवाई गईं। उनके अलावा भगवान राम, लक्ष्मण, भगवान शंकर, खाटू श्याम, राधा-कृष्ण, रावण, शिव-पार्वती,अघोरी, ब्रह्माकुमारी मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र रहे। रावण की भूमिका में हरीश बाठला ने अपनी भाव भंगिमाओं से आनंदित किया। रावण ने दहाड़ लगाकर सभी को अचंभित कर दिया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं, धर्म प्रेमियों और सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शोभा यात्रा में शामिल झांकियों का स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल बैंड बाजे और नफीरी पार्टी द्वारा भी लोगों को अपनी कला से मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभायात्रा का शुभारंभ उद्योगपति नरेश अग्रवाल ने जेठानंद धर्मशाला से झंडी दिखाकर किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में रावण दहन विधायक गौरव गौतम ने किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि यह अधर्म पर धर्म की विजय है। उन्होंने लोगों को विजयदशमी पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन


चाट-पकोड़े का लिया आनंद

दशहरा उत्सव स्थल पर मेला देखने आए लोगों ने परिवार सहित वहां लगी चाट पकौड़ी, गोल गप्पे की रेहड़ियों पर पूरा आनंद लिया। महिलाओं ने खूब चाट पकौड़े खाए। बच्चों ने खिलौने खरीदे और गुब्बारे उड़ाए। इस अवसर पर समिति के प्रधान सुशील कथूरिया, बंसीधर मखीजा, रवि मनचंदा, महेंद्र कालड़ा, संजय सिंगला, शिव कुमार सिंगला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों में भी किया दशहरा पर्व का पूजन

घरों में भी सुबह महिलाओं ने स्नान कर दशहरा पर्व का पूजन किया। इस अवसर पर महिलाओं ने दशहरा पर्व को लेकर दीवारों पर आकृति बनाई तथा उसका पूजन कर बच्चों और युवाओं के कानों पर जौ रखे तथा माथे पर तिलक लगाकर उन्हें सत्य के मार्ग पर चलने के लिए आशीर्वाद दिया। वहीं घरों में पकवान भी बनाए गए। सुबह से ही घरों में उत्साह का माहौल रहा। उधर बच्चों ने घरों के तथा गली-मोहल्लों में छोटे-छोटे रावण के पुतले बनाए तथा उनका दहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed