फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   CBSE Board Result: Success story created with hard work and courage, Chandni became inspiration

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट : मेहनत और हौसले से रची सफलता की कहानी, चांदनी बनी प्रेरणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
CBSE Board Result: Success story created with hard work and courage, Chandni became inspiration
निशांत पटेल
विज्ञापन

पलवल। शहर के श्री विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा चांदनी ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 96.4% अंक प्राप्त कर नाम रोशन किया है। वह अपने स्कूल में दूसरे स्थान पर रही।

चांदनी के पिता बिमलेश, एक निजी कंपनी में कर्मचारी हैं और मां चंचल, एक गृहणी। दोनों ही सिर्फ दसवीं पास हैं, लेकिन अपनी बेटी के सपनों को ऊंची उड़ान देने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। चांदनी कहती है कि मेरे माता-पिता ने हमेशा पढ़ाई को प्राथमिकता दी। चांदनी ने अपनी सफलता का श्रेय श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों को दिया। उनका कहना है कि मेरे शिक्षकों ने हर कदम पर मार्गदर्शन दिया, जिससे मेरा आत्मविश्वास बना रहा। अब चांदनी का सपना है इंजीनियर बनने का। वह कहती है कि मैं तकनीक की दुनिया में कुछ अलग करना चाहती हूं। सीमित संसाधन मेरे रास्ते की दीवार नहीं हैं, बल्कि मेरी ताकत हैं। चांदनी की यह कहानी न सिर्फ परीक्षा पास करने की है, बल्कि सपनों को साकार करने की जिद और मेहनत से पाई गई ऊंचाइयों की भी है – एक ऐसी कहानी, जो हर छात्र को प्रेरणा देती है कि अगर इच्छा हो तो हालात भी रास्ता दे देते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed