फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Caught a cache of illegal weapons including carbine, four accused arrested

Palwal News: कार्बाइन सहित अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा, चार आरोपी काबू

Wed, 14 Jun 2023 10:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Caught a cache of illegal weapons including carbine, four accused arrested
14पीएएलपी3- पुलिस की गिरफ्त में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार आरोपी।
विज्ञापन

14पीएएलपी4- पुलिस द्वारा पकड़ा गया हथियारों का जखीरा। - संवाद
22 देसी कट्टा व एक कार्बाइन बरामद, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान में होते थे सप्लाई
यूपी के अलीगढ़ में बनाते थे अवैध हथियार, सीआईए पलवल ने मारा छापा
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। अवैध हथियार तस्करों पर पलवल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने यूपी के जिला अलीगढ़ में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस की अपराध जांच शाखा ने कुल 22 देसी कट्टा, एक कार्बाइन व 14 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। फैक्ट्री से पुलिस ने 11 देसी कट्टा व एक कार्बाइन बरामद की, जबकि छह कट्टा पुलिस ने तस्करों से बरामद कर चुकी है। जबकि भारी मात्रा में हथियार यूपी पुलिस ले गई। इसके अलावा होडल सीआईए पुलिस ने पांच देसी कट्टा बरामद किए हैं। पुलिस ने चार आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। पुलिस अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर ने बताया कि पलवल अपराध जांच प्रभारी मोहम्मद इलियास की टीम में शामिल कुशल कुमार ने अलीगढ़ रोड स्थित यमुना पुल के समीप दो युवकों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों से छह देसी कट्टा व चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपियों की पहचान यूपी के जिला अलीगढ़ के निगुना सुगनी गांव निवासी विराट उर्फ विष्णु व बाजोता गांव निवासी प्रवेश के रूप में हुई। आरोपी पलवल में हथियारों की सप्लाई के लिए आ रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपियों ने बताया कि अलीगढ़ के गांव बसोली में स्थित फैक्ट्री में भारी मात्रा में अवैध हथियार बनाए जाते हैं, जिन्हें हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान सहित अन्य राज्यों में सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन

अपराध जांच शाखा ने टीम गठित कर जिला अलीगढ़ के गोंडा थाना अंतर्गत गांव बसोली में छापा मारा। काफी मशक्कत के बाद मालिक को गिरफ्तार किया गया। बसोली गांव निवासी मुख्य आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर उससे भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से एक देसी कार्बाइन, 11 देसी कट्टा व 10 कारतूस बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, पलवल पुलिस के छापे के दौरान क्षेत्रीय गोंडा थाना पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। यूपी पुलिस ने आरोपी विपिन के पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार हथियारों में कार्बाइन, पिस्टल, कट्टा सहित अन्य प्रकार के हथियार थे। फैक्ट्री में काफी भारी मात्रा में हथियार बनाने का कार्य किया जा रहा है। तस्करों द्वारा बनाई गई कार्बाइन एक बार में 15 से ज्यादा बार फायरिंग कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटे मुनाफे में विभिन्न राज्यों में बेचते थे हथियार
एएसपी जसलीन कौर ने बताया कि आरोपी पिछले चार-पांच साल से अवैध हथियार बनाने व तस्करी का कार्य कर रहे थे। करीब एक हजार की लागत से कट्टा तैयार कर पांच से छह हजार में बेचते थे। 10 हजार की लागत से पिस्टल तैयार कर 50 से 60 हजार रुपये की लागत से तथा कार्बाइन को दो से तीन लाख रूपये में बेचा जाता था। इन हथियारों से दिल्ली-एनसीआर में होने वाली आपराधिक वारदातों में प्रयोग में लाया जाता था।

होडल सीआईए ने तस्कर को किया काबू
एएसपी जसलीन कौर ने बताया कि होडल सीआईए प्रभारी अनिल कुमार की टीम ने राजस्थान के जिला भरतपुर (राजस्थान) के सोमका निवासी ईमरान को अवैध हथियार तस्करी करने के लिए जाते समय पुन्हाना मोड़ पर नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने उसकी पीठ पर लटके बैग की तलाशी ली तो बैग में पांच देशी कट्टा मिला। होडल थाना पुलिस ने सीआईए टीम के रिंकू की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेकर तस्करी गिरोह के बारे में जानकारी जुटाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed