{"_id":"6abff6b06e5efa0b510eb548","slug":"cattle-herder-dies-under-suspicious-circumstances-palwal-news-c-25-1-mwt1001-116096-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: भाकड़ोजी के जंगल में गोपालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: भाकड़ोजी के जंगल में गोपालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। भाकड़ोजी के जंगल में शुक्रवार दोपहर गायों को चराने गए 37 वर्षीय गोपालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी पहचान जानू, पुत्र इस्लाम निवासी शाहपुर, पंचायत खेड़ाकलां के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गायों के प्याज के खेत में चले जाने को लेकर हुए विवाद के बाद जानू के साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हुई। हालांकि, पुलिस ने अभी मौत के कारणों की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
जानकारी के अनुसार, जानू शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अपनी गायों को चराने के लिए भाकड़ोजी के जंगल में गया था। इसी दौरान उसकी कुछ गायें पास के प्याज के खेत में चली गईं। ग्रामीणों के अनुसार, इसी बात को लेकर खेत मालिक पक्ष से विवाद हुआ और जानू के साथ मारपीट की गई। उसके साथ मौजूद दूसरे गोपालक जुनेद ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो जानू प्याज के खेत में घायल अवस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे उपचार के लिए मांडीखेड़ा स्थित अल-आफिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक, उसके तीन बच्चे हैं। पांच महीने पहले उसकी एक बेटी की शादी हुई थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण : सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि अभी तक मामले में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिकायत मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।