फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Case registered against two former sarpanches and three village secretaries

दो पूर्व सरपंचों और तीन ग्राम सचिवों के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 24 Jul 2021 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Case registered against two former sarpanches and three village secretaries
हथीन। बहीन थाना पुलिस ने गांव खाइका में ग्राम विकास कार्यों के मामले में हुए एक करोड़ 85 लाख 34 हजार रुपये के घोटाले के संदर्भ में दो पूर्व सरपंचों एवं तीन ग्राम सचिवों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि पूर्व सरपंच इकबाल, पूर्व सरपंच वनिशा, तीन ग्राम सचिवों दिनेश कुमार, सुरेंदर सिंह एवं आलोक कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उक्त मुकदमा शुक्रवार को जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री बनवारी लाल के द्वारा दिए गए निर्देशों पर दर्ज हुआ है। इस मामले में खाइका गांव के खुर्शीद ने परिवाद समिति में शिकायत दी थी। इस पर मंत्री ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

उक्त गांव में आए विकास बजट की जांच अतिरिक्त उपायुक्त सतेंदर दुहन ने जांच कमेटी बना कर कराई। कमेटी ने पाया कि उक्त गांव में विकास कार्यों के लिए कुल दो करोड़ 44 लाख 91 हजार 613 रुपये की धनराशि आई। जांच कमेटी में शामिल अधिकारियों ने संबंधित गांव में जाकर विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन और मूल्यांकन किया तो पाया कि मात्र 59 लाख 57 हजार 117 रुपये के विकास कार्य हुए। इस तरह एक करोड़ 85 लाख रुपये से अधिक धनराशि का घोटाला हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला उपायुक्त नरेश नरवाल को जांच रिपोर्ट दे दी। जिला उपायुक्त ने अधिकारियों को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दो महीने पहले दे दिए थे परंतु मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। अब जिला प्रभारी मंत्री बनवारी लाल के निर्देश पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed