{"_id":"677d8366f6bb59f6ae048287","slug":"case-registered-against-10-accused-in-deh-shamlat-firing-case-palwal-news-c-24-1-gr11004-111101-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: देह शामलात फायरिंग के मामले में 10 आरोपियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: देह शामलात फायरिंग के मामले में 10 आरोपियों पर केस दर्ज
विज्ञापन
- निर्माण कार्य का विरोध करने पर आरोपियों ने ग्रामीणों पर की थी फायरिंग
पलवल। गांव पातली में करीब 15 एकड़ जमीन पर कब्जा किए जाने को लेकर हुई फायरिंग के मामले में शहर थाना पुलिस ने 10 आरोपियों पर केस दर्ज किया है। अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गांव पातली खुर्द निवासी मनोज कुमार ने शिकायत में बताया कि छह जनवरी की दोपहर चार-पांच गाड़ियों में हथियार बंद लोग आए। उन्होंने देह शामलात की जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। इसी बात पर कुलबीर, तरूण और शिव कुमार सहित करीब 10 आरोपियों ने गांव वालों पर फायरिंग की। शिकायतकर्ता मनोज कुमार का कहना है कि उनके पास फायरिंग करने का वीडियो भी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। संवाद