फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Case on 8 for dowry harassment

दहेज उत्पीड़न के आरोप में 8 पर केस

Fri, 09 Jul 2021 04:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 04:45 PM IST
विज्ञापन
Case on 8 for dowry harassment
पलवल। शादी में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर अलग-अलग थाना क्षेत्र से दो विवाहिताओं के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकालने के दो मामले सामने आए हैं। वहीं एक पीड़िता ने अपने देवर पर छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िताओं की शिकायतों पर आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संजय काद्यान के अनुसार पलवल की हाउसिंग बोर्ड ़कालोनी निवासी रितु शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी पालम कालोनी शाद नगर (दिल्ली) निवासी तेजपाल के साथ हुई थी। शादी में पीड़िता के मायके पक्ष ने यथा संभव दान-दहेज भी दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उस दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और शादी के बाद से ही अधिक दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। असमर्थता जताने पर पीड़िता के साथ पति, सास मूर्ति देवी, देवर सुनील व ससुर महावीर ने मारपीट कर व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

एक पीड़िता ने कैंप थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी गत 17 अप्रैल, 2020 को फरीदाबाद निवासी एक युवक के साथ ही हुई थी। शादी के बाद से ही पति, देवर, सास व ससुर दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर व जान मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि एक दिन वह अपने देवर को खाना देने के लिए कमरे में गई तो उसके साथ छेड़छाड़ की गई और कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed