फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Case filed for dowry harassment

दहेज उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज

Fri, 29 Jan 2021 07:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
Case filed for dowry harassment
पलवल। दो विवाहिताओं को दहेज के लिए प्रताड़ित करने व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। एक पीड़िता ने ससुराल पक्ष के एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 11 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संजय काद्यान ने बताया कि एक पीड़िता ने चांदहट थाना पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी शादी यूपी के गाजियाबाद निवासी एक युवक के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और अधिक दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। असमर्थता जताने पर पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी व उनके एक साथी ने मारपीट कर व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। आरोप लगाया कि ससुराल में उसके साथ अक्सर भी छेड़छाड़ भी की गई।
विज्ञापन

वहीं पलवल की सल्लागढ़ निवासी विजय रानी ने कैंप थाने में दी शिकायत में बताया कि दहेज में डेढ़ लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर उसे जिला रेवाड़ी निवासी पति गौरव, जेठ हंसराज, सास पहलादी, ससुर दाताराम व जेठानी मीनाक्षी ने प्रताड़ित कर व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed