{"_id":"601c25d18ebc3e74ae70d25e","slug":"case-filed-against-aap-leader-for-fraud-palwal-news-noi563768282","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी के आरोप में आप नेता पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी के आरोप में आप नेता पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
पलवल। पुलिस में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर एक व्यक्ति से दो लोगों ने आठ लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर होडल से आप की टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके करण डागर सहित दो के खिलाफ खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता संजय ने बताया कि पृथला गांव निवासी महावीर ने दी शिकायत में कहा है कि किशोर पुर गांव निवासी आप नेता करण डागर से मुलाकात हुई तो बेटे को नौकरी लगवाने की चर्चा हुई। आरोप है कि करन डागर ने उसके बेटे को पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर दस लाख रुपये की मांग की और अपने साथी प्रवीण शर्मा से मुलाकात कराई।
आरोपी ने कहा कि प्रवीण शर्मा हर पुलिस की भर्ती में 12-15 बच्चों को नौकरी लगवाते हैं। पीड़ित ने उनके झांसे में आकर दोनों को 29 जून 2018 को अपने घर पृथला बुलाकर अपने परिजनों के सामने छह लाख रुपये दे दिए। जिसके बाद लगातार बातें होती रही, एक मार्च 2019 को पुलिस भर्ती का रिजल्ट आया तो उसके बेटे का नाम नहीं था। उसके बाद पैसे देने के नाम पर आज-कल करते रहे और इसी दौरान दूसरी भर्ती आ गया तो कहा कि इस भर्ती में काम पक्का हो जाएगा दो लाख रुपये और दे दो। जिसके बाद पीड़ित ने अपने परिजनों के सामने दो लाख रुपये और दे दिए। लेकिन उस भर्ती में भी बेटे का रिजल्ट का नहीं आया। जिसके बाद पीड़ित उसी दिन से अपने पैसे वापस मांगने लगा तो दोनों आरोपी एक दूसरे पर पैसे देने की बात कहकर टाल मटोल करने लगे और आज तक पैसे वापस नहीं दिए। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर पैसे वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।