फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Car-riding miscreants robbed a truck full of bars, took the driver hostage and took away cash and mobile

कार सवार बदमाशों ने सरियों से भरा ट्रक लूटा, चालक को बंधक बनाकर नकदी और मोबाइल भी ले गए

Sun, 03 Oct 2021 10:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Car-riding miscreants robbed a truck full of bars, took the driver hostage and took away cash and mobile
होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की देर शाम को उजीन बंचारी ड्रेन मानपुर के निकट कार सवार आधा दर्जन बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर सरियों से भरे ट्रक को लूट लिया। तीस हजार की नकदी और मोबाइल भी लूट लिया और चालक को कार में डालकर गुरुग्राम में सड़क पर फेंककर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत डायल 112 पर की। इसके बाद गुरुग्राम पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक चालक को सहायता उपलब्ध कराते हुए पीड़ित को होडल पुलिस के हवाले कर दिया और बाद में मामला मुंडकटी थाना क्षेत्र का बताया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चालक विजय ने बताया कि वह ट्रक में बोकारो से सरियों को भरकर दिल्ली की ओर जा रहा था। शनिवार देर शाम होडल होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते गंदे नाले के करीब पहुंचा तो कार में सवार आधा दर्जन बदमाशों ने ट्रक को रुकवा लिया और उसे ट्रक के नीचे उतार कर आंखों पर पट्टी बांधकर उसे कार में डाल लिया। बदमाशों ने उससे मोबाइल और तीस हजार की नकदी लूट लेने के बाद 33 टन सरियों से भरे ट्रक को लूट कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed