फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Car rider attacked with the intention of robbery

लूट की नीयत से कार सवार युवक पर हमला

Tue, 16 Feb 2021 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Car rider attacked with the intention of robbery
अपनी कार के साथ राहुल। - फोटो : Palwal
पलवल/हथीन। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कुसलीपुर पुल के समीप लूटपाट की नीयत से कार सवार लुलवाड़ी निवासी राहुल पर हमला किया गया। पीड़ित ने कैंप थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन

राहुल के अनुसार 13 फरवरी को वह राजस्थान स्थित तीर्थ स्थल से वापस लौट रहा था। रात करीब ढाई बजे कुसलीपुर पुल के समीप पहुंचा तो पीछे से आई स्कॉर्पियो कार सवार युवकों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। आरोप है कि स्कॉर्पियो से उतरे लाठी-डंडों से लैस युवकों ने राहुल की कार पर हमला कर दिया। राहुल ने किसी तरह कार दौड़ाकर अपनी जान बचाई। हमलावरों ने काफी दूर तक उसकी कार पीछा किया। गांव कुसलीपुर में घुसने पर हमलावर लौट गए। इस घटना में राहुल की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। राहुल के अनुसार शिकायत देने के 3 दिन बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

कार रोककर की मारपीट
उधर, भमरौला मोड़ पर कार में जा रहे दो भाइयों को रोककर उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत पर बहीन पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार टिकरी ब्राह्मण निवासी आसिफ ने मुकदमा दर्ज कराया है कि 7 फरवरी की शाम वह अपने भाई के साथ कार में भमरौला मोड़ से गुजर रहा था। रींड़का गांव के परमानंद, सागर, सारेन्द्दर एवं विकास पहलवान ने उन्हें रोककर मारपीट की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed