फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   canter collides with bike, two kill

कैंटर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Mon, 17 Aug 2020 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
canter collides with bike, two kill
कैंटर की टक्कर से क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल - फोटो : Palwal
कैंटर ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की मौत
विज्ञापन

होडल। नूंह-होडल मार्ग पर तेल से भरे कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। आरोपी चालक कैंटर लेकर फरार हो गया। होडल पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, दो युवकों की मौत की सूचना मिलने पर गांव में मातम छा गया।

पुलिस के अनुसार, गांव सौंदहद निवासी महेश (23) और हरेंद्र (21) बाइक से 16 अगस्त की शाम को गांव से होडल की तरफ किसी काम से जा रहे थे। तभी नूंह-होडल मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के निकट तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे। इससे उनका सिर लहुलुहान हो गया। आसपास के लोगों ने घायल युवकों को उठाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक के भाई दिनेश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दिनेश ने बताया कि लोगों ने कैंटर चालक को पकड़ लिया था, लेकिन घायलों को उठाने के चक्कर में चालक फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन भी मौके पर आ गए। उधर, दो युवकों की दर्दनाक मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर सोमवार सुबह शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed