फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Campaign against illegal mining, 4 dumper caught

अवैध खनन के खिलाफ चलाया अभियान, 4 डंपर पकड़े

Thu, 03 Sep 2020 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Campaign against illegal mining, 4 dumper caught
अवैध खनन के खिलाफ चलाया अभियान, 4 डंपर पकड़े
विज्ञापन

पलवल। खान एवं भूविज्ञान मंत्री मूलचंद शर्मा ने अवैध खनन की शिकायतों पर सख्त रुख अपनाया है। उनके निर्देश पर बृहस्पतिवार को विशेष टीम ने जिला पलवल के किठवाड़ी पुल के पास से 4 डंपरों को अवैध रूप से यमुना की रेत के साथ पकड़ा है। चारों डंपर इंपाउंड करने के बाद पुलिस लाइन पलवल में खड़े किए गए हैं।

मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विभाग की विशेष इंफोर्समेंट टीम ने अभियान चलाकर डंपरों को पकड़ा। माइनिंग अधिकारी बीडी यादव और एएसआई सुरेश कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम ने पाया कि सभी डंपरों में यमुना का रेत भरा था। चालक उससे संबंधित कागजात भी नहीं दिखा सके। शुरुआती जांच में पता चला है कि इन डंपरों में जिला पलवल के सुल्तापुर गांव के पास से यमुना का रेत चोरी कर लाया जा रहा था। एसईटी ने इन चारों डंपर पुलिस के हवाले कर दिए हैं। एनजीटी एक्ट के तहत चालान किया गया है। मंत्री ने कहा कि ऐसे अभियान पूरे प्रदेश में चलाए जाएंगे। किसी सूरत में खनन माफिया को पनपने नहीं दिया जाएगा। राजस्थान से लगती सीमाओं पर चौकसी बढ़ाई जाएगी। महानिदेशक अमिताभ सिंह ढिल्लो की अगुवाई में इस दिशा में काम किया जा रहा है। प्रौद्योगिकी के लिहाज से भी विभाग में कई पहल की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed