फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Call details can reveal the secret of murder

कॉल डिटेल से खुल सकता है हत्या का राज

Thu, 30 Sep 2021 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Call details can reveal the secret of murder
पलवल। गांव औरंगाबाद में पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने के बाद खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने गहनता से जांच शुरू कर दी है। मृतकों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से पुलिस के लिए अब बड़ी चुनौती बनी हुई है। वहीं मृतकों की विसरा जांच के लिए मधुबन करनाल प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। मृतक तथा उसकी पत्नी के अलावा पिता का फोन कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब उन तीनों फोनों को कब्जे में लेकर घटना वाले दिन की सभी कॉल डिटेल निकलवा रही है। इसके साथ ही मृतकों के परिवार से जुुड़े हर व्यक्ति को भी जांच के घेरे में लिया जाएगा।
विज्ञापन

मृतक के पिता लखीराम द्वारा दिए गए बयान को भी पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। पूरा परिवार हंसी-खुशी तथा खाना खाकर आराम से सोए थे वाले बयान को भी पुलिस ने गंभीरता से लिया है कि आखिर कमरे में जाने के बाद ऐसा क्या हुआ कि नरेश ने पहले पत्नी व तीन बच्चों को मारा तथा फिर खुदकुशी की। पुलिस पड़ोस में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस द्वारा नरेश के ससुराल वालों से भी जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा नरेश के भाई की पत्नी जो कि अपने पति की मृत्यु के बाद से अलग रह रही है, उससे भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

किस नंबर पर कितनी देर बात हुई...
नरेश द्वारा घटना को अंजाम देने से पहले उसकी अपने फोन से किस व्यक्ति से कितनी देर बात हुई। किस-किस नंबर पर बात हुई इसकी डिटेल निकाली जा रही है।
कितना कर्ज था नरेश पर होगी जांच
पुलिस यह भी जानकारी जुटा रही है कि नरेश के ऊपर कितना कर्ज था। पुलिस का मानना है कि पूरी जानकारी लेने से मामले की तह तक पहुंचा जा सकता है कि आखिर कितना कर्ज था। इससे नरेश परेशान था। पुलिस सूत्रों की मानें तो नरेश कर्ज से परेशान होता तो झांसी में साले के साथ होटल चलाने के दौरान घर आने पर इतना खुश नजर नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी से भी पुलिस करेगी पूछताछ
नरेश की बेटी से भी पूछताछ की जाएगी, जो अपने नाना के पास झांसी में ही रहती है। पुलिस उसके द्वारा भी यह जानने का प्रयास करेगी कि झांसी में साले के साथ काम करने के दौरान नरेश के अपने ससुराल वालों से कैसे संबंध थे। इसके अलावा वहां की हर गतिविधि की जानकारी भी पुलिस द्वारा जुटाई जाएगी।

टीमें अलग-अलग तरीके से जांच में जुटी
मुंडकटी थाना प्रभारी प्रीतम का कहना है कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इस घटना को हर पहलू से जोड़ते हुए जांच की जा रही है। पुलिस टीमें अलग-अलग तरीके से जांच में जुटी हैं। उधर विसरा जांच के लिए मधुबन भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट व फोन कॉल डिटेल के बाद ही कुछ कहना संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed