{"_id":"697b663bd11cbf921700e7b9","slug":"bulldozer-runs-on-illegal-colonies-and-dhabas-in-khajurka-and-baghaula-villages-palwal-news-c-24-1-pal1006-121290-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: खजूरका और बघौला गांव में अवैध कॉलोनियों और ढाबों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: खजूरका और बघौला गांव में अवैध कॉलोनियों और ढाबों पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
जिला नगर योजनाकार विभाग ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तोड़फोड़ अभियान चलाया। यह कार्रवाई खजूरका और बघौला गांव क्षेत्रों में की गई, जहां बिना अनुमति के निर्माण कार्य किया जा रहा था। खजूरका गांव में लगभग आठ एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही दो अवैध कालोनियों में बनाई गई चहारदीवारी और सड़कों को ध्वस्त कर दिया गया। वहीं, बघौला गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर अवैध रूप से बनाए जा रहे ढाबों पर भी विभाग की टीम ने बुलडोजर चलाया।
कार्रवाई के दौरान जिला नगर योजनाकार अनिल मलिक स्वयं मौके पर मौजूद रहे और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी अवैध निर्माण के खिलाफ इसी तरह सख्ती जारी रहेगी, ताकि भू-माफियाओं के मंसूबों को नाकाम किया जा सके। जिला नगर योजनाकार ने आम जनता से अपील की कि वे अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से बचें और किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले संबंधित विभाग से अनुमति अवश्य लें। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों में सरकार की ओर से बिजली, पानी, सड़क और सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जातीं। ऐसे निर्माणों को किसी भी समय कानून के तहत गिराया जा सकता है। विभाग ने लोगों को जागरूक करने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं।