फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   bulldozer on illegal construction along with KMP

Palwal News: केएमपी के साथ अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
bulldozer on illegal construction along with KMP
फोटो:- कार्रवाई के दौरान जिला प्रशासन की टीम
विज्ञापन

दुकान और खोखों सहित 40 अवैध निर्माणों को किया गया ध्वस्त

एनएचएआई व एचएसआई आईडीसी के अधिकारियों सहित भारी पुलिस बल रहा मौजूद

संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। जिले की सीमा से गुजर रहे कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे के साथ बनाए गए अवैध निर्माणों पर गुरुवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। जिला नगर योजनाकार विभाग के नेतृत्व में गांव खेड़ा खलीलपुर की सीमा में मार्ग 40 से अवैध निर्माणों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया है। इस मौके पर एनएचएआई और एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

डीटीपी बीनेश कुमार ने बताया कि जिले की सीमा से गुजर रहे केएमपी एक्सप्रेस के साथ गांव खेड़ा खलीलपुर के राजस्व क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने अवैध निर्माण किया हुआ था। मार्ग के साथ अवैध रूप से करीब 40 दुकानें, टीन शेड, खोखे थे। इनसे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने से पहले इनके संचालकों को चेतावनी भी दी गई थी। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों के साथ वह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां अवैध रूप से बनाए गए दुकान, टीन शेड और खोखों आदि पर जेसीबी मशीन चलाकर ध्वस्त कर दिया। हालांकि कुछ लोगों ने विरोध करने का भी प्रयास किया लेकिन भारी पुलिस बल के चलते हुए कामयाब नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि जिले में कहीं पर भी अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


बता दें की नूंह जिले की सीमा से गुजर रहे कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे के साथ बसे गांव स्थानीय लोगों ने भारी संख्या में अवैध दुकानें, टीन शेड, होटल ढाबे आदि बनाए हुए हैं। इस कारण इस मार्ग पर अवैध रूप से वाहनों को पार्क किया जाता है, जो कई बार हादसों का कारण बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed