{"_id":"6a6d0626b1dac096420ac38f","slug":"braj-mandal-jalabhishek-yatra-schools-to-be-closed-on-aug-3-palwal-news-c-25-1-mwt1001-114154-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा : 3 अगस्त को सभी स्कूल रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा : 3 अगस्त को सभी स्कूल रहेंगे बंद
विज्ञापन
2023 की हिंसा को देखते हुए इस बार प्रशासन पूरी तरह अलर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 3 अगस्त को नूंह जिले के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।
2023 में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान नूंह जिले में हिंसक झड़पें हुई थी। उस घटना में कई लोगों की जान गई थी, अनेक लोग घायल हुए थे और सार्वजनिक व निजी संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा था। इसके बाद कई दिनों तक जिले में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े कदम उठाने पड़े थे। इन्हीं अनुभवों को देखते हुए इस वर्ष जिला प्रशासन और पुलिस किसी भी तरह की चूक नहीं छोड़ना चाहते।
अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती
इस बार यात्रा को लेकर हरियाणा पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बलों तथा प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, ड्रोन कैमरों के माध्यम से नजर, विशेष नाकाबंदी, गश्त, क्विक रिस्पांस टीमें तथा खुफिया निगरानी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
यात्रा मार्ग पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। प्रशासन ने आमजन से भी अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश साझा न करने तथा शांति एवं भाईचारे को बनाए रखने की अपील की है।