{"_id":"6a304f4e0c1184e24406ee2d","slug":"braj-chaurasi-kos-parikrama-concluded-palwal-news-c-25-1-mwt1001-112840-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा संपन्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। करीब एक माह तक चली आस्था, श्रद्धा और भक्ति की प्रतीक ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा सोमवार को सकुशल संपन्न हो गई। इस वर्ष परिक्रमा के दौरान मेवात क्षेत्र में शांति, सौहार्द और सुरक्षा का माहौल बना रहा, जिसके लिए श्रद्धालु दलीप, अशोक, सुखराम, रामकली, सुनीता व जलवती ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का विशेष आभार व्यक्त किया।
परिक्रमा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं ने कहा कि प्रशासन की बेहतर व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों के कारण उन्हें पूरे मार्ग में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय रहा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिन-रात कार्य करता रहा।
विशेष रूप से बिछोर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह और उनकी टीम की भूमिका की सराहना की जा रही है, क्योंकि थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांव ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग में पड़ते हैं, ऐसे में यहां सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी पुलिस के कंधों पर थी। थाना प्रभारी सुखबीर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरी परिक्रमा के दौरान मुस्तैदी से ड्यूटी निभाई और श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं का कहना है कि इस बार पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं रही, बल्कि कई स्थानों पर पुलिसकर्मी स्वयं सेवा कार्यों में भी जुटे दिखाई दिए। पुलिस जवानों ने श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन देने, भीड़ प्रबंधन करने, जरूरतमंद यात्रियों की सहायता करने और विभिन्न व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में सक्रिय योगदान दिया। श्रद्धालुओं ने कहा कि उन्होंने पहली बार पुलिसकर्मियों को इतनी आत्मीयता और समर्पण के साथ जनसेवा करते हुए देखा।
परिक्रमा के समापन पर श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, सामाजिक संगठनों और स्थानीय ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से इस वर्ष की ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा सुरक्षित, सुव्यवस्थित और यादगार बन सकी। श्रद्धालुओं ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार की व्यवस्थाएं जारी रहेंगी, जिससे धार्मिक आयोजनों का संचालन और अधिक सुगम हो सके।