फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   boy raped elder sister by locking younger one in bathroom in palwal

आइसक्रीम का लालच: छोटी को बाथरूम में बंद कर बड़ी बहन से युवक ने किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

Sun, 17 Jul 2022 07:41 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 17 Jul 2022 07:41 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक 13 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 11 जून को वह अपनी बहन के साथ आइसक्रीम लेने के लिए गई थी। उसी दौरान रास्ते में उनके पड़ोस में रहने वाला एक युवक आया और उन्हें आइसक्रीम दिलाने की बात कही। 

विज्ञापन
boy raped elder sister by locking younger one in bathroom in palwal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आइसक्रीम दिलाने के बहाने दो बहनों को बाइक बिठाकर होटल में ले गया और छोटी बहन को बाथरूम में बंद कर बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने बच्ची की शिकायत पर नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक 13 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 11 जून को वह अपनी बहन के साथ आइसक्रीम लेने के लिए गई थी। उसी दौरान रास्ते में उनके पड़ोस में रहने वाला एक युवक आया और उन्हें आइसक्रीम दिलाने की बात कही। 
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने दोनों बहनों को अपनी बाइक पर बैठा लिया और बस स्टैंड के पास एक होटल में ले गया, जहां एक कमरे में ले जाकर उसकी छोटी बहन को बाथरूम में बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने कहा कि यदि किसी को इस बारे में बताया तो दोनों बहनों को जान से खत्म कर देगा। उसके बाद आरोपी उसे और उसकी बहन को स्कूल के समीप छोड़कर फरार हो गया। डर के कारण दोनों बहनों ने किसी को नहीं बताया, लेकिन 15 जुलाई को उसकी बहन ने पूरी बात परिजनों को बता दी। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध किया तो परिवार पर हमला  

छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी पक्ष ने युवती के परिवार पर पत्थरों से हमला कर दिया। हमले के दौरान पीड़ित पक्ष के लोगों को काफी चोटें आईं। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 15 जुलाई की देर शाम को वह करीब साढ़े सात बजे नमाज पढ़कर अपने घर आ रहा था। उसी दौरान उसकी बहन दुकान से सामान लेकर रोते हुए आ रही थी। जब उसने अपनी बहन से रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि नासिर नाम के व्यक्ति ने उसे अपशब्द कहे और उसका हाथ पकड़कर घर के अंदर ले जाने की कोशिश की। उसने किसी तरह से अपना हाथ छुड़ाया और वहां से भाग आई। इसके बाद वह आरोपियों के घर शिकायत लेकर गए तो आरोपी पक्ष के इकलास, हारून, नासिर, याकूब राकिब, शौक़ीन ने उनके साथ गाली गलौज की और उन पर पत्थरों से पथराव कर दिया, जिसमें उन्हें काफी चोटें आई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed