फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Body of 10-year-old Dalit girl found in farm

10 वर्षीय दलित बच्ची का शव खेत में मिला

Tue, 25 Aug 2020 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Body of 10-year-old Dalit girl found in farm
10 वर्षीय दलित बच्ची का शव खेत में मिला
विज्ञापन

होडल। भाजपा विधायक जगदीश नायर के पैतृक गांव पेंगलतु में 10 वर्षीय दलित बच्ची का शव गांव के पास ज्वार के खेत में पड़ा मिला। बच्ची सोमवार दोपहर से लापता थी। परिजन थाने पहुंचे, लेकिन आरोप है कि वहां शिकायत लेने से इनकार कर दिया गया। जिला पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने आरोपी पुलिसकर्मी महेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। उधर, गांव के खेतों में बच्ची का शव मिलने की सूचना पर सैकड़ों महिला-पुरुष एकत्र हो गए।
परिजनों ने बताया कि बच्ची सोमवार दोपहर से घर से लापता थी। आसपास तलाश के बावजूद कुछ पता न चला तो वे थाने पहुंचे। वहां तैनात पुलिसकर्मी महेंद्र सिंह ने शिकायत लेने से इनकार कर दिया। परिजनों ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद कुछ महिलाएं खेतों की तरफ शौचादि के लिए गई थीं। वहां बच्ची का शव पड़ा देख उनकी चीख निकल गई। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

जिला पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने बताया कि आरोपी जांच अधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर बच्ची के लापता होने का मामला दर्ज किया था। इसे हत्या में तरमीम कर दिया गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक उदयभान ने कहा कि भाजपा शासन में प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed