फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   blood donation to water conservation under campaign.

Palwal News: अभियान के तहत रक्तदान से जल संरक्षण तक कार्यक्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
blood donation to water conservation under campaign.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल/हथीन। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जिलेभर में जनकल्याण और जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पलवल के राजकीय प्रशिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों और स्टाफ को रक्तदान के महत्व की जानकारी दी गई। रेडक्रॉस की ओर से अल्पना मित्तल ने रक्तदान की प्रक्रिया, पात्रता और लाभों के बारे में बताया। प्रधानाचार्य हरेंद्र ने एक अक्तूबर को लगने वाले मेगा रक्तदान शिविर में भाग लेने की अपील की।

ग्राम मिल्क गन्नी में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से जल अर्पण दिवस मनाया गया। ग्रामीणों से पानी की बर्बादी रोकने और जल स्रोतों के संरक्षण में सहयोग का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिले के आंगबाड़ी केंद्रों पर आंगनबाड़ी सम्मान एवं मातृ संवाद कार्यक्रम हुआ। माताओं को पोषण, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बच्चों ने खेल, चित्रकारी, गायन और कहानी-कथन जैसी गतिविधियों में हिस्सा लिया। वहीं, हथीन क्षेत्र में 5 को उटावड़ और 6 अक्तूबर को बहीन में सेवा सेतु शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article