फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Blood donation camp in amar ujala office

रक्तदान कर शहीदों को दी श्रद्धंजलि

Fri, 26 Jul 2019 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Blood donation camp in amar ujala office
अमर उजाला कार्यालय पलवल में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को प्रोत्सोहित करती नगराधीश आश? - फोटो : Palwal
पलवल। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अमर उजाला कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन अमर उजाला फाउंडेशन, जन स्वास्थ्य शिक्षा समिति और जिला रेडक्रास सोसायटी के तत्वावधान में किया गया। शिविर में 27 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शिविर का शुभारंभ नगराधीश (सिटी मजिस्ट्रेट) पलवल आशिमा सांगवान ने किया। अध्यक्षता जन स्वास्थ्य एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष डा. प्रशांत गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव बिजेंद्र सौरोत, स्मार्ट एंड क्लीन संस्थान की अध्यक्षा नमिता तायल, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव लांबा व महिला जागृति मंच की जिलाध्यक्ष मिथलेश शर्मा थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगराधीश आशिमा सांगवान ने कहा कि अमर उजाला ने कारगिल शहीदों की याद में रक्तदान शिविर लगाकर एक पुनीत कार्य किया है। समाज को जागरूक करने वाले समाचारों के साथ-साथ इस तरह के सामाजिक कार्य कर अमर उजाला अच्छा उत्तरदायित्व निभा रहा है। मीडिया को देश-दुनिया में क्या हो रहा है, इन समाचारों के साथ-साथ समाज हित से जुड़े समाचार भी दिखाने चाहिए तथा समाज के हित के लिए इस तरह के सामाजिक कार्य करने चाहिए। रक्तदान एक पुनीत कार्य है, एक व्यक्ति के रक्तदान करने से दो जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। हर व्यक्ति को जीते-जीते रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन

रेडक्रास सचिव बिजेंद्र सौरोत और डा. प्रशांत गुुप्ता ने इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि निष्पक्षता वाले समाचारों के साथ समाजसेवा के कार्यों में भी अग्रणी रहने से अमर उजाला की एक अलग पहचान कायम है। समाजसेवी नमिता तायल ने कहा कि अमर उजाला समाज को जागरूक करने व समाज में फैली बुराइयों व जनहित जुड़े मुद्दों को लेकर बेहतर समाचार देकर समाज व सरकार को जागरूक करने में अच्छी भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अमर उजाला स्टाफ के सदस्यों सहित शहर के लोगों ने भी शिविर में आकर स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व एक-एक उपहार भी भेंट किया गया। शिविर में समाजसेवी दशरथ थानेदार, प्रेम चंद हुड्डा सोमेश, मंजीत सिंह, मनोज छाबड़ा, मोहन सिंह जोहरखेड़ा, गिर्राज सैनी, पूर्व सैनिक ललित कुंडू, अखिल भारतीय विद्यालय परिषद के नेता योगेश कौशिक, महेश मलिक, गुरमेश योगाचार्य विशेष रूप से उपस्थित थे।
वहीं सरस्वती महिला महाविद्यालय में भी कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 147 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। जिला उपायुक्त यशपाल मुख्य अतिथि थे। उपायुक्त ने कहा कि रक्तदान शिविरों में युवाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। एक व्यक्ति के रक्तदान करने से जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान बड़ा ही पुनीत कार्य है। इस अवसर पर कालेज स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर मनीषा मंगला मौजूद थीं।
वहीं कारगिल विजय दिवस पर डोनर्स क्लब पलवल व फर्नीचर एसोसिएशन के तत्वावधान में श्रीश्याम फर्नीचर रसूलपुर रोड पर रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। विकास मित्तल, अल्पना मित्तल, संतोष कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

आविमो ने शहीद जाकिर के पुत्र को शाल ओढ़ाकर किया सम्मानित
पलवल। अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा (आविमो) की जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर गांव सोफ्ता में शहीद जाकिर हुसैन की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उनकी कुर्बानी को याद किया। आविमो कार्यकर्ताओं ने वहां शहीद को श्रद्धांजलि देकर उनके पुत्र को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वहां पौधरोपण भी किया गया। शहीद जाकिर हुसैन के पुत्र रज्जाक ने आविमो कार्यकर्ताओं को कारगिल शहीदों को याद करने पर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश शर्मा और हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश सहसचिव प्रवीण गर्ग ने कहा कि कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों पर प्रत्येक भारतवासी नाज करता है। जब-जब हमारे देश की रक्षा का मौका आया है हमारे देश के वीरों ने देश की रक्षा के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा की है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पलवल के प्रमुख समाजसेवी दिनेश भारद्वाज, दिनेश वर्मा, नरेंद्र मोहन मिश्रा, स्कूल के हेडमास्टर ज्ञान चन्द्र, शकील मुकेश, डॉ. शिवकुमार, रेवती प्रसाद शर्मा, देवन कुमार, बालकिशन सूबेदार मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed