फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bleed the entire bill, 24 hours electricity will Taby: Shatrujeet

पूरा बिल भरो, तबी मिलेगी 24 घंटे बिजली : शत्रुजीत

Mon, 26 Dec 2016 04:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 26 Dec 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
Bleed the entire bill, 24 hours electricity will Taby: Shatrujeet
बिजली चोरी - फोटो : Bureau

बिजली निगम के चेयरमैन शत्रुजीत कपूर ने कहा है कि प्रदेश में बिजली की कोई कमी नहीं है, लेकिन बिजली की बर्बादी व बिजली चोरी के कारण समस्या बनी हुई है। जिसे दूर करने के लिए निगम की ओर से प्रत्येक जिले में पंचायत से सीधे संवाद की योजना बनाई है। उन्होंने रविवार को जिला परिषद सदस्यों, सरपंचों व पंचाें की बैठक ली। 

विज्ञापन


बैठक में शत्रुजीत कपूर ने कहा कि लोग 31 दिसंबर तक बिजली ब्याज माफी योजना का लाभ लोग उठा सकते हैं। जिसके अंतर्गत कई वर्षों पुराने बिल भी बिना ब्याज के जमा कराए जा सकते हैं। दूसरी ओर गांवों में निगम की ओर से बहुत ही कम मूल्य पर एलईडी बल्ब वितरित किए जा रहे हैं। जिससे न केवल बिजली की बचत होगी, बल्कि रोशनी भी भरपूर होगी। कम बिजली बिल आने से बिजली चोरी नहीं करनी पड़ेगी। इसके लिए प्रत्येक फीडर के अंतर्गत आने वाले गांवों के सरंपच ग्रामीणों को जागरूक करें। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब गांव में बकाया बिल पूरा भरा जाएगा और बिजली चोरी बंद हो जाएगी तो अगले माह से ही 24 घंटे बिजली शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि एक फीडर में पांच गांव आते हैं और एक गांव निगम के नियमाें का पालन नहीं करता है तो उस गांव को फीडर से अलग कर दिया जाएगा। पंचकूला जिले का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां 173 गांवों में से 172 गांव इस योजना से पूरी तरह जुड़ चुके हैं, इसलिए एक जनवरी से 172 गांवों में 24 घंटे बिजली सप्लाई शुरू की जा रही है। उनके साथ दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अरुण वर्मा, डीसी अशोक शर्मा व पलवल के एक्सईएन पीके चौहान भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed