फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bike riding youth dies, companion injured in collision with car

Palwal News: गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Sun, 25 Feb 2024 11:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies, companion injured in collision with car
- पलवल-मोहना रोड पर हुआ हादसा, आरोपी चालक फरार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। मोहना रोड पर नया गांव के समीप तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर से दोनों युवक खेत में जा गिरे, जहां कटीले तार लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। कैंप थाना पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह के अनुसार गांव हंसापुर निवासी जलसिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने निजी कार्य से पलवल आया था। शाम के समय जब वह पलवल से अपने गांव हंसापुर जा रहा था। जब वह नया गांव(फजलपुर) के समीप पहुंचा तो एक तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे से दोनों युवक खेत में जा गिरे। आरोपी चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गए। वह मौके पर पहुंचा तो दोनों युवकों के शरीर में खेत में लगे कटीले तार लगे, जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उसने देखा कि घायल युवकों में उसका चचेरा भाई माधव व पड़ोस में रहने वाला धर्मेंद्र थे। उसी दौरान अलावलपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को पुलिस की मदद से जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने माधव को मृत घोषित कर दिया, जबकि धर्मेंद्र की हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। कैंप थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस चालक की पहचान नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed